मलेशिया से बद्रीनाथ धाम दर्शन को आए पिता पुत्र नदी में बहे, एसडीआरएफ ने एक को बचाया
मलेशिया का एक परिवार बद्रीनाथ धाम दर्शन को आए हुए थे। इस बीच धाम के पास नहाने गए पिता पुत्र नदी मेें बह गए। जिनमेंं से पिता को एसडीआरएफ ने बचा लिया। जबकि पुत्र के लिए सर्चिंग जारी है।
बताया जा रहा है कि परिवार के लोग 14 सितंबर को भारत आए थे, इसके बाद चार धाम यात्रा पर निकले। जो कि आज बद्रीनाथ धाम पहुंचे थे, इस बीच ये घटना हो गई।

एसडीआरएफ से मिली जानकारी के अनुसार आज 24 सितंबर को बद्रीनाथ धाम के गांधी घाट से दो व्यक्तियों के बहने की सूचना एसडीआरएफ को मिली। सूचना पर एसडीआरएफ और अन्य फोर्स द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर एक व्यक्ति को करीब 200 मीटर की दूरी पर जाकर बचा लिया गया , लेकिन दूसरा व्यक्ति नदी के तेज बहाव में लापता हो गया जिसकी एसडीआरएफ टीम द्वारा सर्चिंग की जा रही है।
पूछताछ करने पर जानकारी प्राप्त हुई कि नदी में बहने वाले दोनों व्यक्ति पिता-पुत्र थे। जिसमें पिता को रेस्क्यू कर लिया गया जिनका नाम सुरेश चंद्र पुत्र केदारनाथ निवासी मलेशिया और लापता व्यक्ति का नाम डॉक्टर बलराज सेठी पुत्र सुरेश चंद उम्र 40 वर्ष निवासी मलेशिया है।
ये लोग अपने परिवार के चार अन्य सदस्यों के साथ दिनांक 14 सितंबर 2024 को भारत आए थे। चारधाम की यात्रा करने के बाद आज श्री बद्रीनाथ धाम पहुंचे थे। रेस्क्यू किए गए व्यक्ति सुरेश चंद्र को विवेकानंद अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बद्रीनाथ धाम में इन दिनों पितृ पक्ष को लेकर काफी श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। इनमें काफी संख्या में विदेशी श्रद्धालु भी पहुंच रहे हैं।









Click it and Unblock the Notifications