Uttarakhand: बेटी के पहले पीरियड्स पर परिवार ने मनाया जश्न, केक काटकर किया सेलिब्रेट, समाज को दिखाया आईना
उत्तराखंड के काशीपुर के एक परिवार ने समाज के रूढ़िवादी सोच को आईना दिखाने का काम किया है। परिवार वालों ने अपनी बेटी के पहले पीरियड्स का जश्न मनाकर एक बड़ी पहल की है। जिसका हर कोई सोशल मीडिया में स्वागत कर रहा है।
उत्तराखंड के काशीपुर के एक परिवार ने समाज के रूढ़िवादी सोच को आईना दिखाने का काम किया है। परिवार वालों ने अपनी बेटी के पहले पीरियड्स का जश्न मनाकर एक बड़ी पहल की है। जिसका हर कोई सोशल मीडिया में स्वागत कर रहा है।

काशीपुर निवासी जितेंद्र भट्ट मूलरूप से ग्राम चांदनी बनबसा के रहने वाले हैं। जिन्होंने अपने परिवार और समाज में फैले इस तरह की रूढ़िवादी सोच को बदलने की ठानी और पत्नी के साथ मिलकर परिवार और समाज की सोच बदलने को लेकर बड़ा कदम उठाया है। साथ ही समाज के सामने एक प्रेरक भी रखा है।
परिवार में बेटी हुई तो मां और पिता ने ये तय किया कि जब उनकी बेटी को पहले पीरियड्स आएंगे तो इसे वह उत्सव की तरह मनाएंगे। इसके तहत 17 जुलाई को उन्होंने बेटी के पहले मासिक धर्म पर समारोह आयोजित किया और केक काटकर जश्न मनाया। इस दौरान लोगों ने बेटी को कई उपहार दिए। जिसमें कुछ लोगों ने उपहारस्वरूप सेनेटरी पैड भी भेंट किए। अब बेटी के इस जश्न की फोटो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रही है और हर कोई पिता और बेटी को इसके लिए बधाई भी दे रहे हैं।
पिता जितेंद्र ने खुद सोशल मीडिया पर आयोजन से संबंधित कुछ तस्वीरें साझा की थीं। पिता जितेंद्र ने लिखा बेटी बड़ी हो गई। बेटी रागिनी को (मासिक धर्म) शुरू होने की ख़ुशी को आज उत्सव की तरह मनाया ...
HAPPY PERIODS RAGINI।
अधिकतर लोगों ने उनकी पहल की सराहना की है। इस आयोजन में परिवार के बड़े बुजुर्ग और महिलाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया और सबसे इस तरह की सोच रखने की अपील की है। सोशल मीडिया पर इस पोस्ट को वायरल कर लोग अपनी अपनी भावनाएं प्रेषित कर रहे हैं। उत्तराखंड के वरिष्ठ पत्रकार त्रिलोचन भट्ट ने लिखा है इसे कहते हैं साहस। बिटिया को आशीर्वाद। माता-पिता को साधुवाद।












Click it and Unblock the Notifications