उत्तराखंड कांग्रेस में गुटबाजी चरम पर, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के बयानबाजी और दिल्ली पहुंचने से हलचल

उत्तराखंड कांग्रेस में एक बार फिर गुटबाजी चरम पर है। इस बीच कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के दिल्ली पहुंचने से सियासत गरमा गई है। जिससे उत्तराखंड कांग्रेस में एक बार फिर सियासी पारा चढ़ गया है।

 Factionalism peak Congress stir due to former state president pritam singh rhetoric arrival Delhi

उत्तराखंड कांग्रेस में एक बार फिर गुटबाजी चरम पर है। इस बीच कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के अचानक दिल्ली पहुंचने से सियासत गरमा गई है। हालांकि कांग्रेसी इसे रुटीन मुलाकात बताकर मामला टालने की कोशिश कर रहे हैं।

पार्टी के विधायक ने गुटबाजी को हवा दे दी
कांग्रेस के विधायकों ने बीते कुछ दिनों में कांग्रेस संगठन और नेतृत्व को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े कर पार्टी के अंदर चल रही गुटबाजी को हवा दे दी है। सबसे पहले पार्टी के विधायक तिलक राज बेहड ने एक ही क्षेत्र से सभी नेताओं को जिम्मेदारी देने पर सवाल खड़े किए। इतना ही नहीं कांग्रेस विधायक तिलकराज बेहड़ ने ऊधमसिंह नगर जिले में जिलाध्यक्ष की नियुक्ति में उनकी राय न लेने पर न सिर्फ नाराजगी जताई थी, बल्कि गढ़वाल की उपेक्षा का भी आरोप लगाया था।

कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह दिल्ली पहुंचे
वहीं प्रीतम सिंह ने भी प्रदेश प्रभारी को लेकर एक बार फिर बड़ा बयान देकर पार्टी के अंदर सियासी पारा चढ़ा दिया है। प्रीतम सिंह ने कह दिया कि जिसे राजनीति का क, ख, ग नहीं आता उसे प्रदेश प्रभारी बनाया हुआ है। इस बीच प्रीतम दिल्ली पहुंच गए हैं। इस बीच कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह दिल्ली पहुंच गए हैं। जिसको लेकर एक बार फिर सियासत गरमा गई है। जिससे उत्तराखंड कांग्रेस में एक बार फिर सियासी पारा चढ़ गया है।

Recommended Video

    Rules Changes From 1 April 2023: जानें 1 अप्रैल से क्या-क्या होंगे बदलाव | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+