भाजपा नहीं जनता मोदी को चुनाव लड़ा रही, गढ़वाल सीट पर टूटेंगे सारे रिकॉर्ड: धन सिंह रावत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ऋषिकेश में हुई चुनावी रैली के बाद भाजपा काफी उत्साहित नजर आ रही है। साथ ही रिकॉर्ड मतों से चुनाव को जीतने का दावा कर रहे हैंं। उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री और श्रीनगर विधायक डॉ धन सिंह रावत ने गढ़वाल सीट पर चल रहे प्रचार और जीत को लेकर वन इंडिया से बात की है।

श्रीनगर से विधायक और कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत का कहना है कि मोदी जी की रैली में हजारों की संख्या में लोगों का जो हूजूम उमड़ा, उससे साफ है कि जनता मोदी को चाहती है। साथ ही मोदी जी ने ये संदेश दिया है कि घर-घर जाकर हर व्यक्ति को मोदी जी का राम राम कहना है। धन सिंह रावत का कहना है कि ऐसा लग रहा है। ये पूरा चुनाव भाजपा नहीं आम जनता मोदी जी को चुनाव लडा रहा है।
Recommended Video
धन सिंह ने कहा कि पहले 14 विधानसभा में से 13 भाजपा के पास थी, अब एक मात्र कांग्रेस वाली विधानसभा भी भाजपा के साथ आ गई है। कांग्रेस के विधायक ने इस्तीफा देकर भाजपा ज्वाइन कर ली है।उन्होंने दावा किया कि पांचों की पांच सीट रिकॉर्ड मतों से जीत रही है।
गढ़वाल सीट पर स्टार प्रचारकों की फौज उतारने को लेकर धन सिंह रावत ने कहा कि गढ़वाल सीट काफी लंबी चौडी सीट है। भाजपा के स्टार प्रचारक हर जगह जा रहे हैं। स्टार प्रचारकों को उत्तराखंड और गढ़वाल से खास लगाव है। ऐसे में रिकॉर्ड और पिछली बार से भी ज्यादा वोटों से गढ़वाल जीतने जा रहे हैं।
गढ़वाल सीट से भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी चुनावी मैदान में है। जिनका सामना कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल से है। गढ़वाल सीट का दायरा कोटद्वार से लेकर पौड़ी और चमोली, रुद्रप्रयाग समेत बद्रीनाथ तक है। ऐसे में इस सीट पर भाजपा को ज्यादा पसीना बहाना पड़ रहा है। धामी मंत्रिमंडल में भी इस सीट से तीन मंत्री और विधानसभा अध्यक्ष भी गढ़वाल लोकसभा सीट से ही है। ऐसे में इस सीट पर सबकी निगाहें टिकी हुई है।












Click it and Unblock the Notifications