उत्तराखंड में मतदान को लेकर पहली बार बड़ी पहल, पोलिंग पार्टियों को मिलेगी ये खास सुविधाएं

उत्तराखंड में इस बार पोलिंग पार्टियों को बैड और बिस्तर की व्यवस्था जिले की टीम द्वारा की जायेगी। इसके लिए सभी जनपदों को निर्देश दिये गये हैं। सभी को यह भी निर्देश दिये गये हैं कि ये व्यवस्थाएं पंचायतों से, स्वयं सहायता समूहों से या स्थानीय स्तर पर कर सकते हैं। इसके लिए सभी जनपदों को आवश्यक धनराशि उपलब्ध करा दी गई है।

election 2024 first time big initiative voting Uttarakhand polling parties get pecial facilities

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे ने कहा कि पोलिंग पार्टियों को मतदान के तीन दिन पूर्व से मतदान के एक दिन पूर्व तक पोलिंग बूथों के लिए प्रस्थान करना होता है। इन सभी पोलिंग पार्टियों को कई बार अपना बिस्तर और अन्य सामग्री अपने साथ ले जानी पड़ती है, जिससे उनको असुविधा होती है।

इन असुविधाओं को देखते हुए राज्य में पहली बार प्रयास किया जा रहा है कि जनपदों में जितने भी पोलिंग स्टेशन हैं, पोलिंग पार्टियों के लिए बैड और बिस्तर की व्यवस्था जनपद की टीम द्वारा की जायेगी। इसके लिए सभी जनपदों को निर्देश दिये गये हैं। सभी को यह भी निर्देश दिये गये हैं कि ये व्यवस्थाएं पंचायतों से, स्वयं सहायता समूहों से या स्थानीय स्तर पर कर सकते हैं। इसके लिए सभी जनपदों को आवश्यक धनराशि उपलब्ध करा दी गई है।

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे ने बताया कि परिवहन विभाग द्वारा निर्वाचन कार्य के लिए बड़ी संख्या में वाहनों का अधिग्रहण किया जाता है। लोक सभा सामन्य निर्वाचन 2024 के लिए राज्य में जनपदों की आवश्कता के अनुसार 13 हजार 250 वाहनों का अधिग्रहण किया जा चुका है।

जोनल मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट, फ्लाइंग स्क्वायड और एसएसटी के लिए 03 हजार 860 वाहन एवं पोलिंग पार्टियों की व्यवस्था के लिए 09 हजार 190 वाहनों की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। टैक्सी और मैक्सी श्रेणी के राज्य में पंजीकृत 56598 वाहनों में से केवल 07 हजार 535 वाहनों का अधिग्रहण किया जा रहा है।

06 हजार 526 पंजीकृत बसों और मिनी बसों में से 3500 वाहनों का ही अधिग्रहण किया जा रहा है। निर्वाचन ड्यूटी में जो वाहन चालक और परिचालक ड्यूटी में तैनात रहेंगे। उनका मतदान करवाने के लिए उन्हें डाक मतपत्र की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।

अभी तक 08 हजार 783 वाहन चालकों और परिचालकों को डाक मतपत्र के लिए फार्म 12 उपलब्ध कराया गया था, उनमें से 08 हजार 675 के द्वारा सही प्रारूप पर फार्म भरकर उपलब्ध कराया गया है।

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि निर्वाचन के लिए जितने भी वाहनों का अधिग्रहण किया जा रहा है, उन सभी में जीपीएस ट्रैकिंग की व्यवस्था की जा रही है। 10 हजार 91 वाहन मतदान दिवस पर प्रयोग होंगे। अभी तक 2600 वाहनों में जीपीएस की व्यवस्था की जा चुकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+