Uttarkashi Earthquake: उत्तरकाशी में देर रात महसूस किए गए भूकंप के झटके, चार बार कांपी धरती
uttarkashi earthquake today: उत्तराखंड के उत्तरकाशी में शनिवार देर रात एक के बाद एक भूकंप के कई झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप के झटकों की तीव्रता 2.5 दर्ज की गई है।

Earthquake In Uttarkashi: उत्तराखंड के उत्तरकाशी में शनिवार देर रात भूकंप के कई झटके महसूस किए गए हैं। एक के बाद एक करीब चार से पांच झटके महसूस किए गए। भूकंप के झटके महसूस होते ही लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए। हालांकि, भूकंप के चलते अभी तक किसी तरह के नुकसान की कोई बात सामने नहीं आई है। तो वहीं, रिक्टर स्केल पर भूकंप के झटकों की तीव्रता 2.5 दर्ज की गई है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, भूकंप के झटके रात 12:40 से 01:00 बजे के बीच महसूस किया गए। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, 12:40 बजे आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 2.5 थी। जिसका केंद्र तहसील भटवाड़ी के अंतर्गत सिरोर के जंगल में जमीन के 5 किलोमीटर गहराई में बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, कहीं से भी कोई अप्रिय सूचना नहीं मिली है और जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र सभी तहसीलों से संपर्क बनाए हुए है।
बता दें, भूकंप के झटके को महसूस होने के बाद से उत्तरकाशी में लोग दहशत में हैं। लोग घरों से बाहर निकल आए। स्थानीय लोग के अनुसार रात 12:39 बजे से 1:15 बजे के बीच ये झटके महसूस किए गए। पहला झटका रात 12:39, दूसरा झटका 12:45 व तीसरा झटका 01:01 पर महसूस किया गया। आपको बता दें, इससे पहले 13 जनवरी को भी उत्तरकाशी में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।












Click it and Unblock the Notifications