हरक सिंह रावत के इस कदम से उत्तराखंड भाजपा में हो सकती है बगावत, जानिए क्या है मामला

भाजपा में टिकट बंटवारे के बाद हो सकती है बगावत

देहरादून, 31 दिसंबर। उत्तराखंड भाजपा में नए साल में टिकट बंटवारे को लेकर प्रक्रिया तेज हो गई है। उम्मीद लगाई जा रही है कि जनवरी के दूसरे सप्ताह में भाजपा की पहली सूची जारी हो सकती है। लेकिन टिकट बंटवारे से पहले ही भाजपा में बगावती तेवर दिखने लगे हैं। जिसका कारण एक बार फिर हरक सिंह रावत हैं। लगातार सुर्खियों में बने रहने वाले हरक सिंह अब विधानसभा चुनाव लड़ने को लेकर चर्चा में हैं। जिनमें से 3 भाजपा के सिटिंग विधायक हैं, अगर पार्टी किसी एक का टिकट काटती है तो पार्टी में बगावत होना तय है।

दूसरी सीट तलाश रहे हरक सिंह

दूसरी सीट तलाश रहे हरक सिंह

सूत्रों का दावा है कि हरक सिंह रावत ने कोटद्वार की जगह 4 नए विधानसभा क्षेत्रों से चुनाव लड़ने का भाजपा संगठन के सामने विकल्प रखे हैं। जिनमें यमकेश्वर, लैंसडाउन, केदारनाथ और डोईवाला शामिल हैं। खास बात ये है​ कि चार में से तीन सीट पर भाजपा के सिटिंग विधायक हैं। यमकेश्वर सीट से भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष और पूर्व सीएम बीसी खंडूडी की बेटी ऋतु खंडूडी भूषण, लैंसडाउन से दिलीप रावत और डोईवाला से पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत सिटिंग विधायक हैं। ऐसे में इन तीन सीटों में से एक सीट पर हरक सिंह को टिकट मिलना आसान नहीं होगा।

सीट बदलने का है हरक का इतिहास

सीट बदलने का है हरक का इतिहास

हरक सिंह उत्तराखंड की राजनीति के बड़े खिलाड़ी हैं, लेकिन हरक सिंह विधानसभा चुनाव में अपनी विधानसभा सीट को चुनते हुए हमेशा बड़े समीकरणों को ध्यान में रखते हैं। ​हरक सिंह ने 2012 में रुद्रप्रयाग सीट से कांग्रेस से टिकट पर चुनाव जीता, लेकिन 2017 में भाजपा में आने के बाद कोटद्वार सीट को चुना। लेकिन इस बार हरक सिंह दूसरी सीट तलाश रहे हैं। चर्चा है कि वे हाईकमान से भी अपनी इच्छा जता चुके हैं। खास बात ये है कि हरक सिंह चुनाव से कुछ माह पहले ही अपनी सीट का खुलासा करते हैं और चुनाव जीतकर ही आते हैं। ऐसे में पार्टी को उनकी किसी भी रणनीति पर शक नहीं रहता है। इस बार वे नई सीट तलाश रहे हैं। हालांकि कई बार हरक सिंह रावत मीडिया में चुनाव न लड़ने की इच्छा भी जता चुके हैं। लेकिन हर बार की तरह इस बार भी हरक सिंह की ये प्रेशर पॉलिटि​क्स मानी जा रही है। हरक सिंह अपनी पुत्रवधू पूर्व मिस इंडिया अनुकृति गुंसाई को चुनाव लड़ाना चाहते हैं। जिसके लिए भी उनका पहला विकल्प लैंसडाउन रहा है।

लैंसडाउन विधायक ने खोला मोर्चा

लैंसडाउन विधायक ने खोला मोर्चा

हरक सिंह रावत के लैंसडाउन सीट से टिकट मांगने की खबर विधायक ​दिलीप रावत को मिलते ही पार्टी में विरोध के सुर उठने शुरू हो गए हैं। लैंसडाउन से भाजपा के विधायक दिलीप रावत ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर वन विभाग में हो रहे निर्माण कार्यों में अनियमितता और भ्रष्टाचार की बात कही है, साथ ही पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। विधायक दिलीप रावत ने मुख्यमंत्री को लिखे पत्र के जरिए निर्माण कार्य में अनियमितता, भ्रष्टाचार और अवैध खनन का जिक्र किया है। दिलीप रावत का आरोप है कि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पूरी तरह से खराब है और निर्माण कार्यों में अनियमितता की जा रही है. विधायक रावत का यह भी कहना है कि यह करीब 100 करोड़ से ज्यादा के काम हैं जिसमें शुरू से ही कई तरह के विवाद हुए हैं और अवैध रूप से पेड़ों का कटान भी किया गया है। विधायक ने इस पूरे प्रकरण को मंत्री हरक सिंह से जोड़ते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं। विधायक का कहना है कि इस प्रकरण की जानकारी मंत्री को ना होना कई तरह के सवाल खड़े करती है। इस पूरे प्रकरण को हरक सिंह के लैंसडाउन सीट से चुनाव लड़ने की चर्चा से जोड़ा जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+