Uttarakhand: आफत की बारिश, मलबे में दबा कैंप, मासूम का रेस्क्यू, एक शव बरामद, चार लापता, सर्च अभियान जारी

उत्तराखंड में पौड़ी जिले के मोहनचट्टी में अतिवृष्टि से भूस्खलन होने पर एक कैंप मलबे में दब गया। घटना में एक मासूम को एसडीआरएफ ने रेस्क्यू करने के साथ ​ही एक शव बरामद किया है। जबकि चार लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं।

उत्तराखंड में बारिश अब आफत बनकर बरस रही है। पौड़ी जिले के मोहनचट्टी में अतिवृष्टि से भूस्खलन होने पर एक कैंप मलबे में दब गया। घटना में एक मासूम को एसडीआरएफ ने रेस्क्यू करने के साथ ​ही एक शव बरामद किया है। जबकि चार लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं।

Disaster heavy rains camp buried under debris, rescue of innocent, one body recovered, four missing, search operation continues

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम जोगियाना, मोहनचट्टी में अतिवृष्टि से भूस्खलन होने पर नाईट लाइफ पैराडाइज कैम्प चपेट में आ गया है, जिससे कैंप में मौजूद लोगों में चीख पुकार मच गई।

इस बीच पुलिस को सूचना दी गई। जिसके बाद पुलिस और एसडीआरएफ मौके पर पहुंची और रेस्क्यू कार्य शुरू किया गया। बताया गया कि कैम्प में लगभग 6 लोग रुके हुए थे, जिनमे से एक 10 वर्षीय बालिका कृतिका वर्मा को बचा लिया गया है जबकि एक व्यक्ति मोंटी वर्मा उम्र 24 वर्ष का शव बरामद किया गया है।

अन्य 4 लोगों की मलबे में दबे होने की आशंका है। यह सभी लोग कुरुक्षेत्र हरियाणा के निवासी बताये जा रहे है। घटना की जानकारी मिलते ही पौड़ी के डीएम डॉ आशीष कुमार चौहान और एसएसपी श्वेता चौबे ने मोर्चा संभाला। एसएसपी श्वैता चौबे ने बताया कि घटनास्थल पर लापता लोगों की गहन सर्च अभियान जारी जारी है।

लापता व्यक्तियों के नाम/पता

  • कमल वर्मा (उम्र 39 वर्ष) Huda सेक्टर 05 कुरुक्षेत्र हरियाणा।
  • निशा पत्नी कमल वर्मा उम्र 37 वर्ष
  • निर्मित पुत्र कमल वर्मा उम्र 11वर्ष
  • 4.निशान्त वर्मा (उम्र-18 वर्ष) पुत्र रवि वर्मा
  • उपरोक्त सभी मकान नम्बर 1796 हुड्डा सेक्टर-5, कुरुक्षेत्र हरियाणा के निवासी है।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+