धामी मंत्रिमंडल का विस्तार: लोकभवन में हुआ शपथ ग्रहण, जानिए किन विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ
Dhami Cabinet Expansion उत्तराखंड में आज धामी मंत्रिमंडल का विस्तार हो गया है। लोकभवन में आज सुबह 10 बजे उत्तराखंड सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार का शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित हुआ।
सूचना विभाग ने बताया कि ख़राब मौसम को देखते हुए कार्यक्रम को सीमित किया गया। जिन विधायकों ने शपथ ली, उनमें उनमें खजान दास,मदन कौशिक, प्रदीप बत्रा, भरत चौधरी और राम सिंह कैड़ा शामिल हैं।

खजानदास दलित चेहरा
खजानदास दलित चेहरा हैं और पूर्व मंत्री रह चुके हैं। धामी सरकार में दलित चेहरे चंदन राम दास को मंत्री रह चुके हैं, लेकिन उनके निधन के बाद ये सीट खाली चल रही है। ऐसे में खजानदास को जगह दी जा रही है।
रूद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चौधरी
रूद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चौधरी को भी फोन आने की जानकारी मिल रही है। इसके अलावा हरिद्वार, नैनीताल जिले को भी प्रतिनिधित्व मिलने जा रहा है। जिसमें हरिद्वार से मदन कौशिक और दीवान सिंह बिष्ट नैनीताल का नाम बताया जा रहा है। जिनके नाम की पुष्टि अभी आधिकारिक तौर पर नहीं हुई है।
सभी समीकरणों को साधने की कोशिश
बता दें कि सीएम धामी चुनावी साल में विधायकों के जरिए ये संदेश देने जा रही है कि सरकार ने सभी समीकरणों को साधने की कोशिश की है। अब तक चंपावत, पौड़ी, देहरादून, अल्मोड़ा, टिहरी और उधमसिंह नगर जिले को ही प्रतिनिधित्व मिला है। जिन जिलों को अब तक प्रतिनिधित्व सरकार में नहीं मिला है, उनमें चमोली, पिथौरागढ़ और उत्तरकाशी शामिल है।
दायित्वधारियों के कई पद खाली
हालांकि प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट चमोली जिले से आते हैं। जिन जिलों में समीकरण साधने की कोशिश रह जाएगी वहां दायित्वधारियों को भी एडजस्ट करने की कोशिश कर संतुलित करने की बात की जा रही है। निगमों, बोर्ड व आयोगों में अभी दायित्वधारियों के कई पद खाली हैं। सूत्रों के अनुसार अब जल्द ही दो दर्जन और पदों पर दायित्वधारी बनाए जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications