Uttarakhand Weather: मार्च में भी जनवरी का एहसास, देहरादून में बारिश ने तोड़ा तीन साल का रिकॉर्ड

देहरादून में भी हल्की बारिश का सिलसिला जारी रहा, जो बुधवार को थोड़ा कम नजर आया। चार दिन के भीतर ही 60 मिमी से अधिक वर्षा दर्ज की गई है। मार्च के दूसरे पखवाड़े में तापमान ने गिरावट का तीन साल का अपना ही रिकार्ड तोड़ दिया।

dehradun Weather have broken the record of three years Meteorological Department forcast rain alert

उत्तराखंड में बीते दिनों से बदले मौसम के मिजाज ने मार्च में भी जनवरी का एहसास करा दिया है। देहरादून में लगातार हो रही बारिश ने तीन साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। चार दिनों में ही 11 डिग्री तापमान गिरा है। हालांकि बुधवार को बारिश से थोड़ा राहत जरुर मिली लेकिन मौसम में अब भी ठंडक बनी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिन प्रदेश में आंशिक बादल छाये रहने से लेकर आसमान साफ रह सकता है। कहीं-कहीं ओलावृष्टि को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।

मैदान में हल्की बारिश का सिलसिला जारी

उत्तराखंड में मौसम के करवट बदलने से ठंडक बनी हुई है। बीते दिनों जिस तरह से एक दम से गर्मी का एहसास हो रहा था, बीते चार-पांच दिनों से ठंड बढ़ गई है। ज्यादातर शहरों का तापमान सामान्य से आठ से 10 डिग्री सेल्सियस तक नीचे बना हुआ है। चारों धामों में बर्फबारी होने से पहाड़ से लेकर मैदान तक इसका असर साफ देखा जा सकता है। मैदान में हल्की बारिश का सिलसिला जारी है। देहरादून में भी बीते दिनों से हल्की बारिश का सिलसिला जारी रहा, जो बुधवार को थोड़ा कम नजर आया। दून में चार दिन के भीतर ही 60 मिमी से अधिक वर्षा दर्ज की गई है। मार्च में महज दो मिमी वर्षा हुई थी। अभी तक प्रदेश में सामान्य से पांच प्रतिशत अधिक वर्षा दर्ज की जा चुकी है। पिछले चार दिनों में तापमान में 11 डिग्री तक कमी दर्ज की है। मार्च के दूसरे पखवाड़े में तापमान ने गिरावट का तीन साल का अपना ही रिकार्ड तोड़ दिया। मौसम विभाग ने बुधवार को भी प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की वर्षा-बर्फबारी की संभावना जताई है। मौसम विभाग कि अनुसार 23 मार्च तक पर्वतीय क्षेत्रों को छोड़कर दून सहित मौसम इसी तरह का बना रहेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+