Dehradun news: ट्रैफिक की समस्या और जाम से छुटकारा पाने के लिए मुख्य सचिव का क्या है ट्रिपल ई का फॉर्मूला
मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने कहा कि ट्रैफिक दबाव को कम करने के लिए तीन ई इंजीनियरिंग, इन्फोर्समेंट और एजुकेशन पर फोकस किए जाने की आवश्यकता।जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सभी सम्बन्धित विभागों की एक कमेटी बनाने के निर्देश।

देहरादून में ट्रैफिक की समस्या और जाम को लेकर मुख्य सचिव ने जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सभी सम्बन्धित विभागों की एक कमेटी बनाने के निर्देश दिए हैं। जो ट्रेफिक कन्जेशन को कम करने के लिए प्रत्येक सप्ताह बैठक आयोजित करेगी।
UMTA हर 15 दिन में बैठक आयोजित कराएगी
मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने कहा कि शहर के ट्रैफिक जाम को कम करने की दिशा में लगातार अनुश्रवण प्रणाली की देखरेख के लिए यूनिफाइड मेट्रोपोलिटन ट्रांसपोर्टेशन अथॉरिटी (UMTA) हर 15 दिन में बैठक आयोजित कराएगी। उन्होंने कहा कि ट्रैफिक दबाव को कम करने के लिए पब्लिक ट्रांसपोर्ट पर पर जोर देना होगा। इसके लिए पब्लिक ट्रांसपोर्ट की फ्रीक्वेंसी बढ़ाई जाए। साथ ही वाहनों की टाइमिंग भी सुनिश्चित की जाए। मुख्य सचिव ने प्रत्येक बस स्टॉप पर अगली आने वाली बस के पहुंचने का समय भी डिस्पले किया जाए। इसके लिए एक सिस्टम तैयार किया जाए।
इंजीनियरिंग, इन्फोर्समेंट और एजुकेशन पर फोकस
मुख्य सचिव ने कहा कि ट्रैफिक दबाव को कम करने के लिए तीन ई इंजीनियरिंग, इन्फोर्समेंट और एजुकेशन पर फोकस किए जाने की आवश्यकता है। जहां पर इंजीनियरिंग से यातायात में सुधार हो सकता है, तुरंत शुरू किया जाए। जाम को रोकने के लिए नियमों का अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए। नो पार्किंग एरिया में गाड़ी पार्क करने वालों पर अधिक से अधिक चालान किए जाएं। इसके लिए ड्रोन कैमरों का अधिक से अधिक प्रयोग किया जाए। मुख्य सचिव ने कहा कि शहर में स्कूल बसों से लगने वाले जाम को कम करने के लिए प्रत्येक स्कूल में जाकर वहां की परिस्थितियों के अनुसार अलग प्लान तैयार किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि फील्ड पर यातायात कंट्रोल के लिए ट्रेफिक पुलिस काम कर रही है। ट्रेफिक को सुधारने के लिए सबसे अच्छा फीडबैक इन्हीं से मिल सकता है। इसके लिए ट्रेफिक फीडबैक सिस्टम विकसित किया जाए। आम लोगों में ट्रैफिक दबाव को कम करने के लिए शिक्षित किए जाने की अत्यधिक आवश्यकता है। उन्होंने इसके लिए लघु फिल्मों के माध्यम से प्रचार प्रसार विशेषकर स्कूली बच्चों में अधिक से अधिक शिक्षित किए जाने की दिशा में कार्य किया जाए।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications