Dehradun Traffic Jam मसूरी-ऋषिकेश वीकेंड पर जाम की समस्या, पुलिस ने बनाया नया प्लान, जानिए क्या

Dehradun Traffic Jam: देहरादून में वीकेंड पर जाम की समस्या से लोग परेशान हैं। पर्यटकों के आने के बाद वीकेंड पर जाम और ज्यादा बढ़ जाता है। खासकर लंबे वीकेंड पर जाम की समस्या से मुश्किलें बढ़ती जा रही है। ऋषिकेश, मसूरी और देहरादून आने वाले पर्यटकों के लिए आने वाले समय में देहरादून पुलिस ने एक ट्रैफिक प्लान तैयार किया है।

जिससे लांग वीकेंड पर किसी तरह की समस्या न हो। एसएसपी देहरादून अजय सिंह ने वीकेंड पर ग्राउंड जीरो पर उतरकर डायवर्जन प्वाइन्टस/ यातायात व्यवस्था का जायजा लिया। एसएसपी ने यातायात के सुचारू संचालन के लिए रूट डायवर्जन प्लान के तहत डायवर्ट चौराहों का किया निरीक्षण किया।

Police has made a new plan to deal with the problem of traffic jam on Dehradun-Mussoorie-Rishikesh weekend know what

राष्ट्रीय राजमार्गों पर बने कटो को अस्थाई रूप से बंद करने के निर्देश

यातयात व्यवस्था के सुचारू संचालन हेतु वीकेंड्स पर राष्ट्रीय राजमार्गों पर बने कटो को अस्थाई रूप से बंद करने के निर्देश दिए। वीकेंड्स पर शहर में प्रवेश करने वाले बाहरी वाहनों को दिन के समय शहर के बाहरी मार्गो पर रोकने के निर्देश दिए। इस लॉग वीकेंड के दौरान मसूरी और ऋषिकेश क्षेत्र में विगत 02 दिनों में लगभग 01 लाख पर्यटक वाहनों का दावा किया गया है।

Dehradun Traffic Jam: दो दिन वीकेंड में पैक

लांग वीकेंड के दौरान विगत 2 दिनों में ऋषिकेश क्षेत्र अंतर्गत लगभग 80 हजार पर्यटक वाहनों का आगमन हुआ, जिनमें से लगभग 20000 वाहन वापस गए, इस दौरान मसूरी में भी दो दिनों के दौरान 15 हज़ार पर्यटक वाहन आए तथा 08 हज़ार वाहन वापस गए। इस दौरान दोनों स्थानों पर होटलो के पैक होने के कारण भी होटल की तलाश में पर्यटक वाहनों का आवागमन बना रहा।

भारी वाहनों के प्रवेश प्रतिबंधित

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा शहर के विभिन्न स्थानो का जायजा लिया गया। इस दौरान एस0एस0पी0 देहरादून द्वारा राष्ट्रीय राजमार्गो पर जोगीवाला, रानीपोखरी व डोईवाला आदि स्थानो में बने कटो को वीकेंड के दौरान अस्थाई रूप से बंद करने के निर्देश दिये गये। जिसके दृष्टिगत पुलिस द्वारा नगर क्षेत्र व ऋषिकेश की ओर आने वाले भारी वाहनों के प्रवेश को प्रतिबंधित किया गया है, जिसका प्लॉन ये है-

  • रायपुर क्षेत्र से ऋषिकेश की ओर जाने वाले भारी वाहनों को मालदेवता चेक पोस्ट तथा राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम के पास बने ग्राउंड में रोका जाएगा तथा थानों से ऋषिकेश की तरफ जाने वाले भारी वाहनों को रानी पोखरी में रोका जाएगा, जिससे ऋषिकेश क्षेत्र में वाहनों के दबाव को कम किया जा सके।
  • आशारोड़ी तथा शिमला बाईपास की ओर से शहर की ओर आने वाले भारी वाहनों को नया गांव तथा ट्रांसपोर्ट नगर पर रोका जाएगा।
  • डोईवाला की ओर से शहर की ओर आने वाले बाहरी गानों को लालतप्पड़, भनियावाला सर्विस लेन, हर्रा वाला/कुआं वाला पर रोका जाएगा।
  • सहसपुर की ओर से आने वाले भारी वाहनों को धर्मा वाला/सभावाला पर रोका जाएगा।
  • डाइवर्ट प्लान दोपहर 12.00 बजे से रात्रि 10.00 बजे तक प्रभावी रहेगा तथा यातायात का दबाव बढ़ने पर उक्त समय अवधि को बढ़ाया भी जा सकता
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+