Uttarakhand: सेना से रिटायर होने के बाद फौजी भाई ने खोली नाई की दुकान, पहाड़ के युवाओं के लिए बनें प्रेरणा

सेना से रिटायर होने के बाद उत्तराखंड के एक भूतपूर्व सैनिक ने देहरादून में नाई की दुकान खोली है। जो कि पूरे उत्तराखंड ही नहीं सोशल मीडिया में भी जमकर वायरल हो रहे हैं।

dehradun soldier brother opened barber shop After retiring from army inspiration for the youth

सेना से रिटायर होने के बाद उत्तराखंड के एक भूतपूर्व सैनिक ने कुछ हटकर करने और पहाड़ के युवाओं के सामने मिसाल पेश करने के लिए नाई की दुकान खोली है। जो कि पूरे उत्तराखंड ही नहीं सोशल मीडिया में भी जमकर वायरल हो रहे हैं। फौजी भाई की इस दुकान के हर जगह चर्चे हैं, और साथ ही उनके इस कदम की हर कोई तारीफ कर रहा है।

असम रायफल में भर्ती हुए थे
उत्तराखंड में मूल रूप से रुद्रप्रयाग जिले के बांसी भरदार के रहने वाले मोहन सिंह रावत असम रायफल में भर्ती हुए थे। जो कि मार्च 2023 में रिटायर हुए। मोहन सिंह ने फौज की नौकरी में ही कुछ अलग करने की ठान ​ली थी। जैसे ही मोहन सिंह रिटायर आए, उन्होंने अपने घर में अपनी पत्नी से बात कर नाई का काम शुरू करने की बात की। जिसके लिए उनके परिवार ने भी उनका पूरा सपोर्ट किया।

काम कुछ भी छोटा नहीं होता

मोहन सिंह का कहना है कि काम कुछ भी छोटा नहीं होता। लेकिन जिस तरह हमारे युवा पहाड़ छोड़कर बड़े शहरों में काम की तलाश में भटक रहे हैं, उससे अच्छा है कि वे अपना काम धंधा शुरू करें। इसके साथ ही जो भी फौजी रिटायर आता है, वह सुरक्षाकर्मी की नौकरी को ही सबसे ज्यादा पसंद करता है, लेकिन उन्होंने फौज में रहते ही ये तय कर लिया था कि वे समाज के सामने कुछ हटकर काम करके दिखाएंगे। इसके लिए उन्होंने रिटायर होते ही 10 दिनों में नाई की दुकान खोल दी।

कारगी चौक से करीब दो किमी आगे मोथरोवाला रोड पर

जो कि कारगी चौक से करीब दो किमी आगे मोथरोवाला रोड पर है। मोहन सिंह रावत के परिवार में पत्नी और दो बच्चे बेटा 12वीं तो बेटी 10वीं की पढ़ाई कर रहे हैं। मोहन ने कहा कि अभी नया काम शुरू किया है तो ज्यादा कुछ पता नहीं है। लेकिन उन्होंने कहा कि उन्हें भरोसा है कि वे इस फील्ड में भी कुछ करके दिखाएंगे। सेना में रहते भी उन्होंने बाल काटने का काम सीखा था। अब वे रिटायर होने के बाद हथियार छोड़कर सबसे ज्यादा कैंची चलाने का काम कर रहे हैं।

पूर्व सीएम हरीश रावत ने हौसला बढ़ाया

उनकी इस पहल को देखते हुए पूर्व सीएम हरीश रावत ने मोहन सिंह रावत की दुकान पर पहुंचकर और उनका हौसला बढ़ाया। उन्होंने मोहन सिंह रावत को बकायदा सेल्यूट कर उनके काम की हौसला अफजाई की। पूर्व सीएम हरीश रावत ने भी मोहन से युवाओं को प्रेरणा लेने की बात की। मोहन बताते हैं, उनके पास सबसे अधिक रिटायर फौजी और बच्चे बाल कटाने आते हैं। वे सबसे ज्यादा फौजी कटिंग करना पसंद करते हैं। जो कि लोगों की भी पसंद बनती जा रही है।

Recommended Video

    Uttarakhand में मजारों पर चलेगा बुलडोजर, CM Pushkar Dhami ने किया बड़ा ऐलान | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+