Dehradun पुलिस ने डिलीवरी बॉयज के खिलाफ चलाए अभियान, जानिए क्यों और क्या की कार्रवाई

देहरादून में पुलिस ने डिलीवरी बॉयज के सत्यापन को लेकर अभियान चलाया। इस अभियान के दौरान फूड अन्य सामग्री की डिलीवरी का कार्य कर रहे डिलीवरी बॉयज के सत्यापन की कार्रवाई की गई। नियमो का उल्लंघन करने वाले 165 डिलीवरी बॉयज के एमवी एक्ट में चालान किए गए।

यातायात नियमो का उल्लंघन करने पर 65 और ड्रंक एंड ड्राइव में 05 वाहनो को सीज किया गया। सत्यापन की कार्रवाई न कराने पर 14 डिलीवरी बॉयज के 83 पुलिस एक्ट और 40 डिलीवरी बॉयज के 81 पुलिस एक्ट में चालान किए गए। पुलिस ने रात्रि के समय तय समय सीमा तक खाद्य पदार्थो/सामान की डिलीवरी करने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि में लिप्त न रहने की सख्त हिदायत दी।

Dehradun Police launched campaign against delivery boys know why and what action was taken

दून पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डिलीवरी बॉयज के अवैध गतिविधियों में लिप्त रहने के संबंध में मिल रही शिकायतों का संज्ञान लेकर एसएसपी देहरादून अजय सिंह ने सभी थाना प्रभारियों को सत्यापन की कार्रवाई के निर्देश दिए थे।

रात्रि के समय फूड-अन्य सामग्री की डिलीवरी का कार्य कर रहे डिलीवरी बॉयज के संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त रहने के संबंध में मिल रही शिकायतो का संज्ञान लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्र में फूड डिलीवरी का कार्य कर रहे डिलीवरी बॉयज के सत्यापन की कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे, जिस पर जनपद में फूड/ घरेलू सामान की डिलीवरी कर रहे लोगो के सत्यापन हेतु पुलिस द्वारा व्यापक स्तर पर सत्यापन अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस की अलग-अलग टीमों द्वारा फूड/ घरेलू सामान की डिलीवरी का कार्य कर रहे डिलीवरी बॉयज के सत्यापन के कार्रवाई की गई, साथ ही उन्हें रात्रि के तय समय सीमा तक खाद्य पदार्थों की डिलीवरी करने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि में संलिप्त न रहने की सख्त हिदायत दी गई।

इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 165 डिलीवरी बॉयज के एम०वी० एक्ट में चालान किए गए, जिनमें 48 चालान मा० न्यायालय के, 47 चालानों पर 25,500/- ₹ संयोजन शुल्क तथा 65 वाहनों को नियमों का उल्लंघन करने तथा 05 वाहनों को ड्रंक एंड ड्राइव में सीज किया गया। इसके अतिरिक्त सत्यापन न कराने वाले 14 डिलीवरी बॉयज के 83 पुलिस एक्ट में चालान कर 1,40,000/- ₹ का जुर्माना किया गया, साथ ही नियमों का उल्लंघन करने वाले 40 डिलीवरी बॉयज के 81 पुलिस एक्ट में चालान कर ₹ 10,000 /- का जुर्माना वसूला गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+