इलेक्ट्रॉनिक ब्लूटूथ छुपा कर प्रतियोगी परीक्षा दे रहे 17 अभ्यर्थियों को दून पुलिस ने पकड़ा, जानिए कहां और कैसे
देहरादून में केंद्रीय एजेंसी (सीबीएसई) की ओर से आयोजित नवोदय विद्यालय समिति/ लैब अटेंडेंट की प्रतियोगी परीक्षा के दौरान दो अलग-अलग परीक्षा केदो में इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के साथ 17 अभ्यर्थियों को पुलिस ने किया किया है।
अभियुक्तों के पास से जूते व अन्य जगहों पर छुपाई गई 17 इलेक्ट्रॉनिक ब्लूटूथ डिवाइस बरामद की गई। अभियुक्तों के विरुद्ध कोतवाली पटेल नगर और डालनवाला में केस पंजीकृत किए गए हैं। देहरादून के कई परीक्षा केंद्रो में सीबीएसई बोर्ड द्वारा दो पालियों में अलग-अलग प्रतियोगी परीक्षाये आयोजित कराई गई थी।

इसी दौरान एक परीक्षा केंद्र में प्रथम पाली में आयोजित NVS/JSA की प्रतियोगी परीक्षा के दौरान एक अभ्यर्थी के पास से इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस बरामद हुई, जो उसके द्वारा अपने जूते में छुपाई गई थी और द्वितीय पाली में आयोजित नवोदय विद्यालय समिति/ लैब अटेंडेंट की परीक्षा के दौरान 07 अभ्यर्थियों को संदिग्ध इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के साथ पकड़ा गया, जिनके द्वारा परीक्षा के दौरान नकल के प्रयोजन से इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस को परीक्षा केंद्र में लाया गया था।
एक अन्य परीक्षा केंद्र में द्वितीय पाली में आयोजित नवोदय विद्यालय समिति/ लैब अटेंडेंट की परीक्षा के दौरान 09 अभ्यर्थियों को संदिग्ध इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के साथ पकड़ा गया, जिनके द्वारा परीक्षा के दौरान नकल के प्रयोजन से इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस को परीक्षा केंद्र में लाया गया था।
पकडे गये परीक्षार्थियों से स्थानीय पुलिस व एसओजी द्वारा गहन पूछताछ जारी है। उत्तराखंड राज्य में सख्त नकल विरोधी कानून की तर्ज पर केंद्र द्वारा लागू किए गए नए सख्त कानून के अंतर्गत अभियुक्तों के विरुद्ध The public examinations (prevention of unfair mean act 2024 में मुकदमें दर्ज किए गए हैं।
इसके अलावा एक अन्य परीक्षा केंद्र में सीबीएसई द्वारा पोस्ट लैब अस्सिस्टेंट की परीक्षा का आयोजन किया गया था, परीक्षा केंद्र में द्वितीय पाली में आयोजित की जा रही परीक्षा के दौरान एक अभ्यर्थी सौरभ सिंह पुत्र पप्पू सिंह के स्थान पर एक अन्य व्यक्ति चन्द पुत्र सेधी लाल निवासी नगला गोकुल पोस्ट चंद्रावर फिरोजाबाद परीक्षा देते हुए पकड़ा गया, जो BIOMETRIC उपस्थित से मिलान न होने पर पकड में आया।
ये हुए गिरफ्तार-
- सौरभ यादव पुत्र शिव शंकर निवासी आजमगढ़ उत्तर प्रदेश
- अमन पुत्र जगदीश निवासी हिसार हरियाणा
- रोबिन पुत्र आत्माराम निवासी बागपत उत्तर प्रदेश
- अक्षय मान पुत्र संजीव मां निवासी सिनौली बागपत उत्तर प्रदेश
- नीरज मान
- मोहित कुमार पुत्र जसवंत सिंह निवासी ग्राम बड़कला जींद हरियाणा
- अंकुश पुत्र जयप्रकाश निवासी हिसार हरियाणा
- मनीष मलिक पुत्र जगदीश सिंह निवासी मेरठ, उ०प्र०
- मदनाला पवन पुत्र मदनाला माधवाराव नि.1-599 गोरकाला वानी तोतलो थाना -पलासा जिला -श्रीकाकूलम, जिला - आँध्रप्रदेश
- राकेश पुत्र होशियार सिंह निवासी धनखड़ी कुचियारा, जिला जींद, हरियाणा, उम्र- 27 वर्ष
- अंकुर ग्रेवाल पुत्र जगबीर सिंह निवासी ससरोली थाना -सदर जिला -झज्जर, हरियाणा
- इल्लूमला वेंकटेश पुत्र इल्लूमला संन्यासुराव निवासी 1-46 नेहरू वीडी थाना पलासा जिला श्रीकाकुलम आंध्र प्रदेश
- साहिल पुत्र अनिल कुमार खेड़ी दमकल जिला- सोनीपत हरियाणा
- कपिल पुत्र महेंद्र सिंह निवासी चमारियान तह.रोहतक थाना -सदर, जिला -रोहतक, हरियाणा
- अखिल पुत्र श्रीनिवास निवासी विजयनगर तह. जींद जिला-जींद, हरियाणा
- विशाल पुत्र ब्रह्म सिंह नि.सिंधुवाखास थाना-बास जिला हिसार, हरियाणा
- ज्योति पत्नी सन्नी नि. ढोकी चरखी दादरी थाना-चरखी दादरी जिला- भिवानी, हरियाणा












Click it and Unblock the Notifications