Dehradun: पेपरलीक और भर्तियों में धांधली, बेरोजगार युवाओं का सड़कों पर उतरा गुस्सा, पुलिस ने किया लाठीचार्ज
प्रदेशभर के युवाओं ने देहरादून में सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस और बेरोजगारों की जमकर कहासुनी और नौकझौंक भी हुई, जो बाद में विवाद बन गया और पुलिस ने युवाओं पर लाठीचार्ज कर दिया।

पेपरलीक और भर्तियों में धांधली के विरोध में बेरोजगार युवाओं का गुस्सा सड़क पर उतर आया है। प्रदेशभर के युवाओं ने देहरादून में सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस और बेरोजगारों की जमकर कहासुनी और नौकझौंक भी हुई, जो बाद में विवाद बन गया और पुलिस ने युवाओं पर लाठीचार्ज कर दिया।
Recommended Video
घंटाघर से राजपुर रोड तक जमकर प्रदर्शन
लंबे समय से भर्ती धांधली और पेपरलीक प्रकरण को लेकर युवाओं में गुस्सा देखने को मिल रहा है। इसके लिए बेरोजगार संघ देहरादून स्थित गांधी पार्क में धरना भी दे रहा है। जिनकी मांग है कि इन प्रकरण की सीबीआई जांच हो। कई दिनों से शांत तरीके से चल रहा विरोध बुधवार देर रात को तब गरमा गया, जब पुलिस ने बल प्रयोग कर विरोध प्रदर्शन कर रहे कुछ युवाओं को धरना स्थल से जबरन उठाया। गुरुवार को युवाओं ने इसके विरोध में घंटाघर से लेकर राजपुर रोड तक प्रदर्शन किया। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में युवाओं ने जमकर प्रदर्शन किया। हालात ये हुए कि घंटाघर से राजपुर रोड तक जाम लग गया। इस बीच युवा सीएम आवास कूच करने को लेकर आगे निकले, तो पुलिस ने उन्हें सड़क पर ही रोक लिया। बाद में युवाओं और पुलिस के बीच जमकर बहस और नौकझौंक हुई। विवाद बढ़ता देख पुलिस ने पहले हल्का बल प्रयोग किया। लेकिन इस बीच पत्थर भी चलने लगे। जिसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर आंदोलन कर रहे युवाओं को खदेड़ा। जिसको लेकर खूब बवाल मचा हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications