Dehradun News खनन के डंपर का वीडियो बनाया तो मचा बवाल, वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों के बीच मारपीट
Dehradun News देहरादून के विकासनगर में वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। इस घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है। मामले में भी दोनों पक्षों की तरफ से पुलिस को तहरीर दी गई है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
कालसी चकराता वन प्रभाग के उप प्रभागीय वनाधिकार राजीव नयन नौटियाल ने पुलिस को तहरीर दी है। जिसमें बताया गया कि 27 फरवरी शाम को करीब साढे पांच बजे वो अपने कार्यालय कालसी से वापस जा रहे थे, तभी उन्होंने बाडवाला क्षेत्र में हरिपुर से यमुना नदी की ओर एक डंपर जाता हुआ दिखाई दिया।

कुछ आशंका हुई, तो वीडियो भी बनाने लगे। आरोप है कि उनके वीडियो बनाने का कुछ लोगों विरोध किया। इसके साथ ही उनके साथ कुछ लोगों ने मारपीट करते हुए सरकारी कार्य में बाधा डाली गई। पुलिस ने उनकी शिकायत पर मामला दर्ज किया है। दूसरे पक्ष ने भी तहरीर दी है। उनके द्वारा भी पहले पक्ष पर हाथापाई का आरोप लगाया गया है। इस प्रकार दोनों पक्षों द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर मामला दर्ज किया गया। जिस पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विकासनगर कोतवाली से मिली जानकारी के अनुसार 27/02/2026 को राजीव नयन नौटियाल उप प्रभागीय वनाधिकारी कालसी चकराता वन प्रभाग ने कोतवाली विकासनगर पर एक लिखित शिकायत दर्ज करायी कि दिनांक: 27-02-26 की सायं समय करीब 5.30 बजे अपने कार्यालय कालसी से वापस जाने के दौरान उन्हें बाडवाला क्षेत्र में हरिपुर से यमुनानदी की ओर एक डम्फर जाता हुआ दिखाई दिया।
जिसकी वीडियो बनाने के दौरान वहां मौजूद कुछ लोगों द्वारा उसका विरोध करते हुए उनके साथ मारपीट करते हुए सरकारी कार्य में बाधा डाली गई। प्राप्त तहरीर के आधार पर कोतवाली विकासनगर पर अभियोग पंजीकृत किया गया। घटना में द्वितीय पक्ष मनीष चौहान निवासी बाडवाला द्वारा भी एक लिखित तहरीर दी गई है जिसके अधार पर कोतवाली विकासनगर पर अभियोग पंजीकृत किया गया।












Click it and Unblock the Notifications