Dehradun news: रिस्पना पुल पर अचानक पलटा ट्रक, सड़क पर बिखरे आम ही आम, मची अफरातफरी और लूट
Dehradun news: देहरादून में बुधवार यानि आज सुबह उस समय अफरातफरी मच गई, जब आम से भरा एक ट्रक रिस्पना पुल पर अचानक पलट गया। इस बीच पूरी सड़क पर आम ही आम नजर आने लगे। साथ ही ट्रैफिक पर असर पड़ते ही लंबा जाम भी लग गया।
इस बीच जिसके हाथ भी आम लगा, वो लेते हुए आगे बढ़ता रहा। देखते देखते कई लोग आम लेकर वहां से निकल गए। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जानमाल की हानि नहीं हुई, लेकिन ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह बाधित हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से ट्रक को हटाया गया है।

ट्रक में भरे आम सड़क पर बिखर गए, जिससे राहगीरों और दोपहिया वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना भी करना पड़ा। पुलिस ने ट्रैफिक को डायवर्ट कर आवागमन सुचारू कराने की कोशिश की है। हादसे के कारण कुछ समय के लिए शहर में जाम की स्थिति बन गई थी। इस घटना के वीडियो भी सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहे हैं। आम से भरा ट्रक शहर के मुख्य चौराहे पर पलटा हुआ है, आम पूरी तरह से सड़क पर बिखरे हुए हैं।
लोगों को भी फ्री आम पार्टी करने का मौका मिल गया। देखते ही देखते वहां लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने क्रेन की मदद से ट्रक को सीधा कर सुरक्षित स्थान पर खड़ा कराया। तब तक लोग सड़कों पर पड़े आमों पर हाथ साफ कर चुके थे। बताया जा रहा है कि रफ्तार की वजह से ट्रक पलटा, जिससे यह घटना हुई। बता दें कि इन दिनों आम का सीजन चल रहा है। जगह जगह आम के ठेले लगे हुए नजर आ जाएंगे। आम की डिमांड भी आज कल बढ़ी हुई है। ऐसे में रिस्पना पुल पर आम का ट्रक पलटने से कुछ लोगों की फ्री में आम की पार्टी भी हो गई।












Click it and Unblock the Notifications