Dehradun news गैस कटर गैंग का आतंक, तीसरे फ्लोर से उतरकर ज्वेलरी शॉप में लाखों की चोरी, ऐसे दिया घटना को अंजाम
उत्तराखंड में गैस कटर गैंग का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। देहरादून के सेलाकुंई में चोरों ने ज्वेलरी शॉप से लाखों के आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया। पहले रूड़की फिर काशीपुर में एटीएम लूटने के बाद अब देहरादून में ज्वेलरी शॉप से आभूषण लूट लिए।

बताया जा रहा है कि बदमाश सबसे पहले तीसरी फ्लोर की सेक्शन विंडो का शीशा तोड़कर अंदर घुसे। उसके बाद एक के बाद एक तीन दरवाजे काटकर नीचे दुकान तक पहुंचे। दुकान की तिजोरियों में गैस कटर से छेद कर ज्वेलरी निकाली। इतना ही नहीं बदमाशों ने पहले सीसीटीवी कैमरा की तार काट दी थी और जाते समय डीवीआर भी लेकर चले गए।
देहरादून पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मंगलावार देर रात थाना सेलाकुई क्षेत्रांतर्गत सतेन्द्र चौक स्थित दिनेश ज्वेलरी शॉप पर अज्ञात व्यक्तियों द्वारा छत से दुकान मे घुसकर दुकान से ज्वैलरी को गैस कटर के माध्यम से चोरी करने का प्रयास किया।
आरोपियों द्वारा गैस कटर के माध्यम से दुकान में स्थित अलमारियां जिसमें सोने के आभूषण थे, काटने का प्रयास किया गया जिसमें वो सफल नही हो पाये, लेकिन डिस्प्ले मे रखे चांदी व आर्टिफिसियल आभूषण चोरी करके ले गयें।
एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि घटना के खुलासे के लिए पुलिस टीमें बनायी गई है। उन्होंने कहा कि गैस कटर गैंग रूडकी व काशीपुर में गैस कटर के माध्यम से एटीएम काटने की घटना को अंजाम दे चुके हैं। ऐसे में ये इसी गैंग का काम लग रहा है। हालांकि पुलिस हर पहलु पर काम कर रहा है।
पुलिस को मौके से एक बड़ा, एक छोटा सिलिंडर, गैस कटर, सबल और हथोड़ा मिला है। बताया जा रहा है कि बदमाश सबसे पहले तीसरी फ्लोर की सेक्शन विंडो का शीशा तोड़कर अंदर घुसे। उसके बाद एक के बाद एक तीन दरवाजे काटकर नीचे दुकान तक पहुंचे। दुकान की तिजोरियों में गैस कटर से छेद कर ज्वेलरी निकाली। डिस्प्ले काउंटर में रखी ज्वेलरी भी निकाली। उन्होंने बताया कि चोरों ने पहले ही सीसीटीवी कैमरा की तार काट दी थी और जाते समय डीवीआर भी लेकर चले गए।












Click it and Unblock the Notifications