Dehradun news: रेडियो एक्टिव डिवाइस की सूचना से हड़कंप,फ्लैट से पांच संदिग्ध गिरफ्तार,जानिए जांच में क्या मिला
देहरादून के राजपुर थाना इलाके में पांच संदिग्ध लोगों के पास रेडियो एक्टिव डिवाइस होने की सूचना से हड़कंप मच गया।
पुलिस ने एक्सपर्ट एजेंसियों से पड़ताल के बाद डिवाइस को भाभा एटोमिक रिसर्च सेन्टर जांच के लिए भेज दिया है। इस मामले में पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। संदिग्धों में दो यूपी, दो एमपी और एक दिल्ली का बताया जा रहा है।

एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि राजपुर थाना पुलिस को 11 जुलाई को सूचना मिली कि ब्रुक एण्ड वुडस सोसाइटी में स्थित श्वेताभ सुमन का फ्लैट किराये पर दिया गया है। फ्लैट में कुछ संदिग्ध व्यक्ति आये हैं जो अपने साथ कोई रेडियोएक्टिव पदार्थ व अन्य सामग्री लेकर आये हैं। जो इसको लेकर बेचने की फिराक में हैं। सूचना पर थाना राजपुर से पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा।
मौके पर पुलिस टीम को मकान में 05 व्यक्ति मौजूद मिले जिनके पास से मौके से एक डिवाइस जिस पर Radiography Camera Manufatured By - Board Of Radiation And Isotope Technology Government Of India Department Of Atomic Energy BARC/BRIT Vashi Complex Sector 20 Vashi Navi Mumbai लिखा हुआ था, मिला। साथ ही एक काले रंग का बाक्स मिला जिसमें व्यक्तियों द्वारा रेडियो एक्टिव पावर आर्टिकल होना और उसे खोलने पर रेडिएशन का खतरा होने की बात बताई गई।
पूछताछ में अभियुक्त तबरेज आलम ने बताया कि डिवाइस को 10 से 11 महीने पूर्व सहारनपुर निवासी अपने परिचित राशिद उर्फ समीर से खरीदा और आज आगरा निवासी सुमित पाठक को बेचने आए थे। जिसमें दिल्ली और फरीदाबाद के कुछ अन्य लोगों के नाम प्रकाश में आये हैं, जिसके सम्बन्ध में जानकारी की जा रही है।
रेडिएशन फैलने की सम्भावना को देखते हुए कमरे को सील करते हुए एसडीआरएफ ने जांच की तो रेडियो एक्टिव तत्व होने की सम्भावना जताई गई। जिसके बाद एक्सपर्ट एजेंसियों को बुलाया गया। जिन्होंने बताया कि इस प्रकार की डिवाइसों का निर्माण मुबई स्थित भाभा एटोमिक रिसर्च सेंटर में किया जाता है, जो मेडीकल फील्ड तथा बडी-बडी पाइप लाइनों में लीकेज चैक करने के काम आती हैं।
जिस पर मेल के माध्यम से भाभा एटोमिक रिसर्च सेंटर को डिवाइस के सम्बन्ध में जानकारी दी गई, जिस पर नरोरा बुलंदशहर से नरोरा एटोमिक पावर स्टेशन से की रेडिएशन इमरजेंसी रिस्पांस टीम आज मौके पर पहुंची, जिनके द्वारा लगभग 03 से 04 घंटे तक डिवाइस का परीक्षण किया गया। परीक्षण के बाद टीम द्वारा प्रथम दृष्टया डिवाइस में रेडियो एक्टिव पदार्थ न होने लेकिन कुछ अन्य कैमिकल मौजूद होने पर डिवाइस को परीक्षण के लिए भाभा एटोमिक रिसर्च सेन्टर भेजा गया।
गिरफ्तार अभियुक्त:-
- सुमित पाठक पुत्र देवेन्द्र पाठक निवासी: बी-8 विजयनगर आगरा हाल फ्लैट नं0: 202 आधार अपार्टमेंट नगला बघेल दयाल बाग न्यू आगरा उत्तर प्रदेश
- तबरेज आलम पुत्र रिजवान निवासी: रिढी ताजपुर थाना बेहट जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश
- सरवर हुसैन पुत्र साबिर अहमद निवासी: 153 मोहन गार्डन उत्तम नगर थाना रनौला नई दिल्ली
- जैद अली पुत्र उबैद अली निवासी: बडोवाली मस्जिद थाना जहांगीराबाद भोपाल मध्य प्रदेश
- अभिषेक जैन पुत्र मयंक जैन निवासी: बी - 607 टॉप रेजिडेन्सी नियर मित्तल कालेज थाना करोल, भोपाल मध्य प्रदेश












Click it and Unblock the Notifications