Dehradun news: डीएम ने मूकबधिर महिलाओं, किशोरियों एवं बच्चों संग मिलकर बांटी खुशियों वाली दीपावली, जानिए कैसे

देहरादून के डीएम ने मूकबधिर महिलाओं, किशोरियों एवं बच्चों संग मिलकर दीपावली की खुशी बांटी। डीएम सविन बंसल ने केदारपुरम अवस्थित नारी निकेतन, बाल सुधार गृह, शिशु सदन का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखी। डीएम ने नारी निकेतन में रह रही मूकबधिर, सवांसनियों, बच्चों को मिठाई वितरण की।

इस दौरान एक मूकबधिर संवासिनी ने गीत गाकर सुनाया। जिलाधिकारी इस दौरान नारी निकेतन में रसोईघर, आवास, स्वास्थ्य केन्द्र एवं परिसर सहित शौचालय की सफाई व्यवस्था देखी। उन्होंने परिसर रंगरोगन कराने के निर्देश दिए।

Dehradun news ias DM distributed happy Diwali deaf dumb women adolescent girls children know how

केदारपुरम परिसर में स्टॉप नर्स, सुरक्षा गार्ड बढाने, बैड उपकरण अन्य आवश्यक सामग्री की मौके पर ही स्वीकृति दी। किसी भी हालत में नही रूकेगी किसी की पढाई, डीएम ने दो बालिकाओं के व्यवसायिक कोर्स के लिए भी मौके पर स्वीकृति दी।

जिलाधिकारी ने किशोर सुधार गृह के निरीक्षण के दौरान किशोर सुधार गृह में कक्षा 05 से 12 तक एनसीआरटी की किताब के साथ भारतीय एवं विश्व एटलस रखने के निर्देश दिए। इस दौरान जिलाधिकारी ने बच्चों से बात की। वहीं नारी निकेतन में दो किशोरी जो व्यवसायिक कोर्स करना चाह रही थी लेकिन धन की समस्या थी, जिस पर डीएम ने त्वरित संज्ञान लेते हुए कोर्स हेतु धनराशि की स्वीकृति उन्होनें कहा कि जो बच्चा पढना चाहता है उसकी किसी भी हालत में पढाई नही रूकेगी।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए नारी निकेतन में रह रही प्रत्येक किशोरी, महिला, बालिकाओं का पूर्ण विवरण तथा नारी निकेतन में रहने का कारण, पारिवारिक विवरण तथा किस आदेश पर रह रही हैं का सम्पूर्ण विवरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। साथ ही एनआईबीएच एवं राफेल से विशेषज्ञ के माध्यम से मूकबधिरों की जानकारी प्राप्त करें।

मूक बधिरों, किशोरियों को उनके परिजनों से मिलाने का किया जाएगा हरंसभव प्रयास। जिलाधिकारी ने नारी निकेतन में महिला/किशोरियों द्वारा बनाये गए उत्पादों को देखा तथा जिला प्रोबेशन अधिकारी को निर्देशित किया कि महिलाओं द्वारा बनाये गए उत्पादों को क्रय करें, जिससे भिक्षावृत्ति से रेस्क्यू किये गए बच्चों तथा अन्य जरूरतमंदो को दिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+