Dehradun news: ऐसे बदलेगी शहर की सूरत, यहां नदियों पर बनेंगे चार लेन ऐलिवेटेड मार्ग, जानिए योजना की खास बातें

Dehradun news: देहरादून में ट्रैफिक को सुधारने और जाम के झाम से छुटकारा पाने के लिए रिस्पना और बिन्दाल नदियों के चार लेन ऐलिवेटेड मार्ग बनाए जाने हैं। एलिवेटेड रोड परियोजना के अन्तर्गत रिस्पना एलिवेटेड रोड़ 11 कि0मी0 और बिंदाल एलिवेटेड रोड़ 15 कि0मी0 लंबी है। जो चार लेन में बनायी जानी प्रस्तावित हैं।

Dehradun news face city will change Four lane elevated road over Rispana and Bindal rivers features

रिस्पना नदी के ऐलिवेटेड मार्ग विधान सभा के समीप रिस्पना पुल से प्रारम्भ होकर राजपुर.सहस्त्रधारा मार्ग पर नागल सेतु पर जुड़ता है। जो कि सहस्त्रधारा क्रासिंग के समीप सेतु और धोरण पुल के पास दो स्थलों पर संलग्न मुख्य मार्गो से भी जुड़ेगा। बिन्दाल नदी के ऐलिवेटेड मार्ग हरिद्वार बाईपास पर कारगी के समीप बिन्दाल सेतु से प्रारम्भ होकर राजपुर रोड पर डाईवर्जन से आगे सांई मन्दिर पर जुड़ता है जो कि सहारनपुर रोड़ पर लाल पुल एवं चकराता रोड़ पर बिन्दाल पुल पर भी यातायात को जोड़ेगा।

देहरादून की महत्वाकांक्षी योजना के अन्तर्गत रिस्पना और बिन्दाल नदियों के चार लेन ऐलिवेटेड मार्गो के निर्माण के प्रस्तावित स्थलों का लोक निर्माण विभाग के सचिव डा0 पंकज कुमार पाण्डेय ने निरीक्षण किया। इस दौरान लोनिवि के सीनियर अधिकारी और कन्सलटेंसी फर्म के विषेषज्ञों के साथ गहन स्थलीय निरीक्षण किया गया।

लोनिवि के सचिव डॉ0 पंकज कुमार पाण्डेय ने दोनों ऐलीवेटेड रोड परियोजना के प्रारंम्भ बिन्दु, अंतिम बिन्दु, समस्त क्रासिंग के अलावा अन्य संवेदनषील स्थानों का मौके पर जाकर निरीक्षण किया और तकनीकी बिन्दुओं के साथ व्यवहारिक पक्षों पर भी चर्चा की।

डॉ0 पाण्डेय ने निर्देश दिए कि राष्ट्रीय राजमार्ग, एनएचएआई के अधिकारियों से समन्वय बनाकर रिंग रोड एवं जोगीवाला फ्लाई ओवर के संरेखण का भी संज्ञान लेते हुये आवश्यकतानुसार संशाोधन कर लिया जाय। इसके साथ ही आराघर से रिस्पना पुल को भी अलग फ्लाई ओवर से जोड़ने की फिजिबिलिटी स्टडी करा ली जाय।

इसके अलावा सचिव ने जल संस्थान और पेयजल निगम से समन्वय बनाकर उनकी प्रभावित सेवाओं के शिफ्टिंग पर वर्कआउट करें। उन्होंने निर्देश दिए कि दोनों नदियों की वर्तमान स्थिति और प्रस्तावित, ऐलिवेटेड मार्गो के डिजाईन की चौड़ाई के सापेक्ष प्रभावित भूमि, संरचना की स्पष्ट स्थिति के साथ तकनीकी बिन्दुओं पर आवश्यक संषोधन करते हुये एक सप्ताह के अन्दर उनके संज्ञान में लायेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+