Dehradun news: हर्बल फैक्ट्री में चल रहा नशीली दवाइयों का धंधा, तीन साल पहले सीखा, काम ऐसा की हो जाएंगे हैरान

dehradun news: दून पुलिस ने हर्बल फैक्ट्री की आड़ मे नशीली दवाइयों का निर्माण करने वाली अवैध फैक्ट्री का भंडाफोड किया है। पुलिस ने फैक्ट्री के मालिक सहित 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। अभियुक्तों के कब्जे से भारी मात्रा मे नशीली दवाईयाँ और सिरप बरामद किया गया है।

अभियुक्तों द्वारा नशे की समाग्री तैयार करने में प्रतिबंधित केमिकल और साल्ट का इस्तेमाल किया जा रहा था। पुलिस पूछताछ में पता चला ​है कि फैक्ट्री का संचालक बेहद शातिर किस्म का है अपराधी है जो कि डिमांड के हिसाब से ही नशीली दवाइयों का निर्माण करता था।

Dehradun news Drug trade going on in herbal factory learned three years ago the work is like this you will be surprised

अभियुक्त ने पूर्व में सेलाकुई क्षेत्र में एक फैक्ट्री में कार्य करने के दौरान नकली दवाइयां बनाने का काम सीखा था। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि उन्हें सहसपुर क्षेत्र में स्थित ग्रीन हर्बल फैक्ट्री की आड़ मे अवैध नशीली दवाईयो एवं सिरप बनाये जाने की गोपनीय सूचना प्राप्त हुई। इसके आधार पर पुलिस ने लांघा रोड स्थित काया साईकिल गोदाम के पास ग्रीन हर्बल नाम की फैक्ट्री की बिल्डिंग में छापेमारी की।

छापेमारी के दौरान टीम द्वारा फैक्ट्री से भारी मात्रा मे अवैध रुप से तैयार की जा रही नशीली दवाइयां तथा सिरप बरामद की गई। मौके से पुलिस टीम द्वारा फैक्ट्री के मालिक संजय कुमार सहित 02 अन्य अभियुक्तो शिवकुमार तथा रहमान को गिरफ्तार किया गया, जिनसे पूछताछ के उनके द्वारा 02 अन्य अभियुक्तों ऋषभ जैन व कन्हैया लाल के भी उनके साथ अवैध नशीली दवाइयों के निर्माण में शामिल होने की जानकारी मिली।

जो कि फिलहाल फरार बताए जा रहे हैं। पूछताछ में फैक्ट्री के मालिक संजय कुमार द्वारा बताया गया कि वह पूर्व में सेलाकुई क्षेत्र में एक फैक्ट्री में कार्य करता था, जिसके मालिक द्वारा फैक्ट्री में अवैध रूप से नशीली दवाइयां बनाई जाती थी, जिस कारण अभियुक्त को उक्त दवाइयों की सप्लाई तथा डिमांड की पूरी जानकारी थी।

03 वर्ष पूर्व उक्त फैक्ट्री के मालिक उस्मान को पंजाब पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया था। उसके बाद अभियुक्त द्वारा वर्ष 2023 में ग्रीन हर्बल कंपनी के नाम से फूड लाइसेंस लिया गया था, जहाँ वह फूड लाइसेन्स की आड़ में नशीली दवाइयां बनाने का काम करता था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+