Dehradun news:शादी में डीजे पर चल रहा था डांस, युवक ने दूल्हे की दादी के कुंडल लूटे, वजह जानकर उड़ गए होश

Dehradun news देहरादून पुलिस ने शादी समारोह में बुजुर्ग महिला के साथ कुण्डल लूट की घटना को अंजाम देने वाले शातिर अपराधी को दबोच लिया है। आरोपी से पूछताछ की तो पुलिस को पता चला कि नशे के दलदल में फंसकर बीएससी पास युवक अपराध के रास्ते पर चलने लगा। उसने मेहंदी समारोह के दौरान दूल्हे की दादी के कान से सोने के कुंडल लूट लिए और उन्हें कमरे में बंद करके भाग गया।

Dehradun news Dance DJ in wedding young man robbed groom grandmother earrings shocked knowing reason.

देहरादून के एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि बीते 17 जनवरी को मूल रूप से पौड़ी गढ़वाल के रहने वाले जसराम जोशी दिल्ली से देहरादून शादी समारोह में आए हुए थे। उन्होंने थाना डालनवाला पर लिखित तहरीर दी कि शहर के एक वैडिंग प्वाइंट में शादी समारोह के दौरान एक अज्ञात व्यक्ति ने उनकी बुजुर्ग माताजी के कमरे में जाकर उनका एक कुण्डल लूट कर भाग गया।

पुलिस ने बुजुर्ग महिला के साथ हुई घटना को गंभीरता से लिया और मामले की पड़ताल शुरू की। सीसीटीवी कैमरे खंगालने के बाद किसी तरह पुलिस आरोपी तक पहुंची। आरोपी की पहचान देहरादून के मनीष नेगी निवासी नेहरू कालोनी, उम्र 35 वर्ष के रूप में हुई। बुधवार रात पुलिस ने उसे बलबीर रोड स्थित पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपित से लूटे गए कुंडल बरामद कर लिए गए हैं।

एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि जसराम जोशी वर्तमान में दिल्ली में रहते हैं। जबकि वह मूल रूप से पौड़ी गढ़वाल के रहने वाले हैं। जसराम बेटे की शादी करने के लिए देहरादून आए थे, रेसकोर्स स्थित वेडिंग प्वाइंट में मंगलवार को मेहंदी समारोह था। जबकि बुधवार को शादी थी।

मेहंदी समारोह के दूल्हे की बुजुर्ग दादी ऊपर कमरे में बैठी थीं। इसी दौरान कमरे में युवक गया और गढ़वाली भाषा में वृद्धा से बात करने लगा। मौका पाकर युवक ने वृद्धा के कान से कुंडल खींचा और फरार हो गया। आरोपी सीसीटीवी कैमरे में पैदल ही जाता हुआ नजर आया। जिसके बाद वह पहचान में आया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+