छांगुर बाबा गिरोह के पांच लोगों के खिलाफ धर्मांतरण का आरोप, मुकदमा दर्ज, इंस्टाग्राम के जरिए चल रहा था रैकेट
Changur Baba gang in dehradun उत्तराखंड में भी छांगुर बाबा गिरोह का कनेक्शन सामने आने से पुलिस अलर्ट मोड पर है। छांगुर बाबा गिरोह के पांच लोगों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने युवाओं का धर्मांतरण कराने की कोशिश कराने के आरोप में रानीपोखरी थाने में मुकदमा दर्ज किया है।
इनमें से अब्दुल रहमान नाम के व्यक्ति को यूपी एटीएस की टीम पहले ही पूछताछ के लिए लेकर जा चुकी है। जिसको हिरासत में लिया गया है। पुलिस की जांच में पता चला है कि रानीपोखरी की एक युवती को गिरोह में शामिल कर धर्मांतरण करने की कोशिश की थी। साथ ही यह रैकेट इंस्टाग्राम के माध्यम से चलाया जा रहा है।

देहरादून पुलिस ने धर्मान्तरण के प्रयास में 05 अभियुक्तों के विरूद्ध उत्तराखण्ड धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। एसएसपी देहरादून अजय सिंह ने बताया कि बीते 17 जुलाई 2025 को यूपी एटीएस ने जानकारी साझा की कि देहरादून में एक संदिग्ध व्यक्ति के बारे में बताया कि आगरा में धर्मान्तरण रैकेट के सम्बन्ध मे दर्ज मुकदमे में शंकरपुर सहसपुर निवासी एक व्यक्ति अब्दुल रहमान को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।
संदिग्ध इन्टाग्राम आईडी की मॉनिटरिंग
सूचनाओं पर एसएसपी देहरादून द्वारा तत्काल एसपी देहात के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा प्राप्त जानकारी के आधार पर सूचनाएं एकत्रित की गई और कुछ संदिग्ध इन्टाग्राम आईडी की मॉनिटरिंग की गई थी। साथ ही एसटीएफ टीम को टैक्निकल सहयोग के लिए शामिल किया गया। उत्तराखण्ड से सम्बन्धित इन्टाग्राम आईडी की जानकारी करने पर रानीपोखरी क्षेत्र में एक संदिग्ध युवती की आईडी की जानकारी प्राप्त हुई।
यूपी एटीएस द्वारा हिरासत में लिया व्यक्ति
साथ ही महिला के आगरा में पंजीकृत अभियोग में यूपी एटीएस द्वारा शंकरपुर सहसपुर से हिरासत में लिये गये व्यक्ति के सम्पर्क में होने की जानकारी मिली, जिस सम्बन्ध में पुलिस टीम द्वारा युवती से सघन पूछताछ करते हुए गिरोह द्वारा धर्मान्तरण के लिये अपनाई जा रही मोडस ओपरेन्डी से युवती के परिजनों को अवगत कराते हुए जानकारी दी गई।
उत्तराखण्ड धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत
युवती के पिता ने भी अपनी पुत्री को धर्मान्तरण के लिये कुछ मुस्लिम युवकों व युवती द्वारा विवश करने के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए इस सम्बन्ध में एक तहरीर थाना रानीपोखरी पर दी गई, जिसके आधार पर थाना रानीपोखरी में उत्तराखण्ड धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।
धर्मान्तरण के साथ-साथ अवैध फंडिंग पहलुओं की भी जांच
एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि इस प्रकरण में आगरा पुलिस से लगातार सम्पर्क में रहकर सूचनाओं का आदान-प्रदान किया जा रहा है। अब तक अभियुक्तों द्वारा उत्तराखण्ड में किसी अन्य स्थान पर इस प्रकार का कोई कृत्य किये जाने की जानकारी प्राप्त नहीं हुई है, पुलिस जांच में युवती के उत्तर प्रदेश, गोवा तथा दिल्ली में कुछ संदिग्ध इन्स्टाग्राम आईडी से सम्पर्क में होने की जानकारी प्राप्त हुई है, जिसके आधार पर सम्बन्धित स्थानों पर टीमें रवाना की गई हैं। दून पुलिस द्वारा प्रकरण में धर्मान्तरण के साथ-साथ अवैध फंडिंग से सम्बन्धित पहलुओं की भी जांच की जा रही है।











Click it and Unblock the Notifications