संदिग्ध परिस्थितियों में नाबालिग की मौत के मामले में आया बड़ा मोड, पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार

देहरादून के रेस कोर्स में विधायक हॉस्टल के पास नाबालिग युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। नाबालिक युवती का बृहस्पतिवार को देहरादून के पॉश इलाके रेसकोर्स में संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला।

dehradun news Big twist case death minor under suspicious circumstances, police arrested two people

शव रेसकोर्स स्थित एमएलए हॉस्टल से कुछ ही कदम दूर एक फ्लैट में रस्सी से लटका हुआ मिला| परिजनों ने हत्या की आशंका जताई। इसके साथ ही जिस घर में नाबालिक काम करती थी, उन पर एक नाबालिक से बाल श्रम करने का गंभीर मामला सामने आया। इस बीच मीडिया रिपोर्ट्स में युवती के उत्पीड़न करने का भी आरोप लगा।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 15 साल की युवती बिहार की मूल निवासी है। जो कि रेस कोर्स निवासी लूथरा परिवार के घर पर घरेलू कामकाज करती थी। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीते गुरूवार को रेसकोर्स में विधायक हॉस्टल के पास संदिग्ध परिस्थितियों में युवती की मृत्यू की सूचना मिली। जिसको लेकर परिजनों ने शिकायत भी दी। इस मामले पर सियासत भी जमकर हुई।

कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य समेत कांग्रेसियों ने मौके पर जाकर मामले की जानकारी ली और सदन में भी जमकर हंगामा किया। इसके बाद सरकार ने इसकी जांच को सही तरह से करने के निर्देश दिए। इस बीच पुलिस की विवेचना के दौरान पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यू का कारण सुसाइडल हैंगिंंग होना पाया गया, साथ ही मृतका के शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं पाये गये और न ही उसके साथ किसी तरह का सैक्सुअल एसोल्ट की बात सामने आई।

पुलिस ने बताया कि घटना स्थल से कब्जे में ली गई डीवीआर से सीसीटीवी कैमरों का अवलोकन करने पर मृतक बालिका अकेले स्टूल लेकर बाथरूम की ओर जाती दिखाई दी और कुछ समय बाद मकान मालिक अभिषेक लूथरा व अन्य लोग बालिका को ढूंढते हुए बाथरूम की ओर जाते और उसे बाहर लाकर प्राथमिक उपचार देते हुए दिखाई दिये। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के अवलोकन के बाद आज दो आरोपियों अभिषेक लूथरा उर्फ राजा पुत्र विक्रम लूथरा निवासी रेसकोर्स रोड और राजीव कुमार निवासी रायपुर को गिरफ्तार किया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+