Dehradun news: 70 वर्ष की उम्र में रिटायर्ड अधिकारी ने सड़कों पर नशे के खिलाफ छेड़ी जंग,अनूठा है अंदाज
Dehradun news: 70 वर्ष की उम्र में चौराहे पर खड़े होकर नन्द नन्दन पांडेय दुकानों पर, आते-जाते लोगों को और आने-जाने वाले वाहन चालकों को नशे के खिलाफ पर्चा बांटते हुए नजर आ जाते हैं। पूछने पर कहते हैं कि पहले तो हम लोग सिर्फ शराब से ही परेशान थे, अब तो सूखे नशे के रूप से हमारे बच्चों को जहर दिया जा रहा है।
इससे पहले कि हमारे बच्चे इस जहर के शिकार हों, हमें मिलकर इस जहर को रोकना होगा। वे नौजवानों का आह्वान करते हैं कि उन्हें ज्यादा से ज्यादा संख्या में इस अभियान से जुड़ना चाहिए। वे लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक कर रहे हैं।

नन्द नन्दन पांडेय उत्तराखंड के पूर्व शिक्षा निदेशक रह चुके हैं। लेकिन अब वे नशे के खिलाफ लड़ाई में सक्रिय होकर सहभागिता कर रहे हैं। नशा विरोधी जन अभियान के तहत देहरादून में हर रविवार को नशा विरोधी जन जागरूकता मार्च का आयोजन किया जा रहा है। जो कि हर बार किसी खास लोकेशन पर किया जा रहा है।
इस मार्च में अभियान टीम के सदस्यों के साथ ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और व्यापार मंडल के सदस्य भी हिस्सा ले रहे हैं। इस बार टीम ने नेहरू ग्राम में मार्च निकाला। टीम की ओर से आगामी 8 सितंबर में सेलाकुई में मार्च निकालने का ऐलान किया गया।
नशा विरोधी जन अभियान टीम के सदस्य सुबह नुक्कड़ सभा का आयोजन भी करते हैं। सभा में राज्य आंदोलनकारी कमला पंत और एक्टिविस्ट त्रिलोचन भट्ट ने इस अभियान के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जिस तरह से युवाओं में नशे की लत तेजी से बढ़ रही है, वह बेहद खतरनाक है।
नशे के तस्करों की नजर हमारे घरों के एक-एक बच्चे पर है। इसलिए सभी को सतर्क रहने और नशा विरोधी जन अभियान को आगे बढ़ाने में सहयोग की जरूरत है, ताकि नशे पर निर्णायक चोट की जा सके।
पीपल चौक से जन जागरूकता मार्च शुरू किया गया। नशा विरोधी नारे लगाते और जनगीत गाते सैकड़ों लोग एसजीआरआर इंटर कॉलेज और अपर नेहरू ग्राम के कई रिहायशी इलाकों से होते हुए डोभालवाला चौक पहुंचे। यहां समापन सभा का आयोजन किया गया।
इस सभा में राज्य आंदोलनकारी ऊषा भट्ट और विमला कोली ने अभियान को तेज करने की जरूरत पर जोर दिया। नेहरू ग्राम व्यापार मंडल की ओर से विपिन ने अभियान को हर तरह से सहयोग करने और भविष्य में नेहरू ग्राम में नशे के विरोध में बड़ी सभा करने का आश्वासन दिया।
-
Gold Rate Today: सोने में भारी गिरावट, रिकॉर्ड हाई से 50,000 सस्ती! अब आपके शहर में ये है 22k और 18K कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Silver Rate Today: चांदी फिर हुई सस्ती, अचानक 11,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 100 ग्राम सिल्वर का रेट -
3 शादियां कर चुकीं 44 साल की फेमस एक्ट्रेस ने मोहनलाल संग शूट किया ऐसा इंटीमेट सीन, रखी 2 शर्तें और फिर जो हुआ -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Iran Israel War: 'भारत युद्ध रुकवा सकता है', खामेनेई के दूत ने कही ऐसी बात, टेंशन में ट्रंप -
Khushbu Sundar: इस मुस्लिम नेता के हिंदू पति की राजनीति में एंट्री, कभी लगा था Love Jihad का आरोप -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना में भारी गिरावट, अबतक 16000 सस्ता! 22k और 18k का अब ये है लेटेस्ट रेट -
Balen Shah Nepal PM: पीएम मोदी के नक्शेकदम पर बालेन शाह, नेपाल में अपनाया बीजेपी का ये फॉर्मूला -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List












Click it and Unblock the Notifications