Dehradun news: अब यहां गुलदार दिखने से मचा हड़कंप, सीसीटीवी में कैद होने के बाद दहशत में लोग
Dehradun news देहरादून में लगातार गुलदार की दहशत देखने को मिल रही है। राजपुर रोड के बाद अब देहरादून एयरपोर्ट पर एक बार फिर गुलदार दौड़ता हुआ दिखाई दिया है। जिसकी तस्वीरें सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। बताया जा रहा है कि रात एक गुलदार टर्मिनल के सामने कार्गो क्षेत्र में दो कुत्तों के पीछे भागता हुआ दिखाई दिया। एयरपोर्ट क्षेत्र में गुलदार दिखने से पूरे क्षेत्र में डर का माहौल है।

गुलदार दिखने से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। देहरादून एयरपोर्ट के आसपास गुलदार दिखने से लोगों में दहशत है। यहां रात दिन लोग आते जाते रहते हैं। ऐसे में किसी अप्रिय घटना न हो इसके लिए जल्द से जल्द इसको लेकर कार्रवाई की मांग की जा रही है।
बीते दिनों देहरादून के राजपुर क्षेत्र के सिंगली गांव में एक चार वर्षीय मासूम को गुलदार घर के आंगन से उठाकर ले गया था। तब से देहरादून शहर में लगातार गुलदार को लेकर लोगों में दहशत है। इस बीच गुलदार को ट्रेक कर रही टीम का दावा है कि देहरादून शहर से कुछ किमी की दूरी पर ही राजपुर रोड से सटे इलाके में गुलदार ही चहलकदमी जारी है।
घटना के बाद वन विभाग की टीम को गुलदार के फुटमार्क और ट्रैप कैमरे में फुटेज भी दिखाए दिए थे। इस इलाके में टीमों ने गुलदार पकड़ने के लिए चार पिंजरे और 20 ट्रैप कैमरे लगाए। देहरादून से सटे इलाकों में ये पहली बार नहीं है जब गुलदार की चहलकदमी हो रही है।
इससे पहले मसूरी में भी गुलदार कई बार दिखाई दिया जा चुका है। वहीं बीते जुलाई माह में भी देहरादून एयरपोर्ट और आसपास के क्षेत्र में गुलदार कई बार दिखाई दिया था। एयरपोर्ट से सटी बाउंड्री के पास जंगल में गुलदार ने गोवंश का शिकार भी किया था। अब एक बार फिर एयरपोर्ट के अंदर गुलदार दौड़ता हुआ दिखाई दिया है। अब एयरपोर्ट क्षेत्र में गुलदार दिखने से पूरे क्षेत्र में डर का माहौल है।












Click it and Unblock the Notifications