शादी के 15 दिन बाद झगड़ा कर गहने लेकर मायके पहुंची दुल्हन और फिर करने लगी ब्लैकमेल,युवती का सच जानकर उड़े होश
देहरादून में एक दुल्हन शादी के कुछ दिन बाद ही गहने लेकर मायके चली गई। इतना ही नहीं ससुराल पक्ष को ब्लैकमेल कर आठ लाख रुपये मांग की। पीड़ित परिवार ने जब इसकी शिकायत पुलिस से की तो महिला के बारे में सुनकर परिजनों के होश उड़ गए।

बताया गया कि महिला ने पहले से ही तीन शादी की हैं और तीनों जगह ब्लैकमेल किया है। बताया गया कि महिला इसी तरह लोगों के घर पर कुछ दिन बिताती और उसके बाद गहने लेकर फरार हो जाती। इसी तरह ब्लैकमेल कर लोगों को डराती और ब्लैकमेल करती है।
देहरादून पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पटेलनगर थाना निवासी पंकज की शादी 22 अप्रैल 2022 को अंकिता यादव निवासी शाहजहांपुर के साथ हुई थी। शादी के बाद अंकिता 15 दिन दून स्थित ससुराल में रही। इसके बाद झगड़ा किया और कीमती सामान व गहने लेकर चली गई।
पीड़ित ने पत्नी को मनाने का प्रयास किया। लेकिन उसने साथ रहने से मना कर दिया।अलग होने के लिए ब्लैकमेल कर अंकिता और उसके परिवार ने आठ लाख रुपये मांगे। इस दौरान पीड़ित को पता लगा कि अंकिता यादव और उसका परिवार इसी तरह लोगों को ब्लैकमेल कर रकम हड़पता है।
पीड़ित के मुताबिक अंकिता ने इससे पहले भी दो शादी की है। आरोप है कि ऐसे एक मामले में वह नैनीताल जिले से जेल जा चुकी है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर आरोपी अंकिता यादव और उसके परिवार के षडयंत्र के तहत ब्लैकमेल करने के आरोप में केस दर्ज किया गया है। पुलिस साक्ष्य जुटाकर आरोपों की जांच कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications