देहरादून नगर निगम के मेयर प्रत्याशियों की कितनी है संपत्ति,जानिए कौन है करोड़पति,किसके पास ज्यादा पैसा
dehradun nagar nigam: देहरादून नगर निगम सीट के लिए भाजपा और कांग्रेस में जोरदार मुकाबला देखने को मिल रहा है। नामांकन प्रक्रिया निपटने के बाद अब दोनों प्रत्याशी चुनावी प्रचार में जुट गए हैं। भाजपा से सौरभ थपलियाल और कांग्रेस से वीरेंद्र पोखरियाल चुनावी मैदान में हैं।
मेयर के लिए चुनावी मैदान में दोनों प्रत्याशियों के पास कितना पैसा है, और कितनी संपत्ति के मालिक हैंं। दोनों प्रत्याशियों में से किसके पास कितनी संपत्ति है। आइए नजर डालते हैं। भाजपा से प्रत्याशी सौरभ थपलियाल के पास 90 हजार रूपए कैश है। जबकि कांग्रेस प्रत्याशी वीरेंद्र पोखरियाल के पास सिर्फ 20 हजार रूपए ही कैश हैं।

हालांकि दोनों प्रत्याशी करोड़पति हैं। भाजपा प्रत्याशी प्रत्याशी सौरभ ने नामांकन के दौरान, जो अपना एफिडेविट दिया है उसमें बताया है कि उनके परिवार के बैंक खातों में लगभग तीन लाख जमा हैं। घर परिवार का खर्चा कृषि से चलता है। मुख्य आय का साधन कृषि है। कृषि से वो सालाना पांच लाख रुपए कमाते हैं।
सौरभ के बैंक अकाउंट में एक लाख 90 हजार रुपए जमा हैं। उनकी पत्नी के पास बैंक में लगभग एक लाख 80 हजार रुपए जमा हैं। सौरभ के पास के एक मारुति डिजायर कार, एक बाइक और एक स्कूटी है। उनकी पत्नी के पास 14 तोला सोना है, जिसका बाजार मूल्य लगभग 10 लाख रुपए है। इसके अलावा उन्होंने अपनी कुछ जीवन बीमा पॉलिसी भी कार्रवाई हुई हैं।
सौरभ के पास लगभग 50 लाख रुपए की पैतृक भूमि है। साथ ही कोई कर्ज नहीं है। कांग्रेस प्रत्याशी वीरेंद्र पोखरियाल के पास बैंक में लगभग 34 लाख रुपए जमा हैं। वीरेंद्र की पत्नी के पास लगभग ढाई लाख रुपए बैंक में जमा हैं। 5 लाख से अधिक रुपए उन्होंने शेयर बाजार में लगाए हुए हैं. उनके पास पुश्तैनी संपत्ति है और लगभग 25 तोला सोना है, जिसकी कीमत 21 लाख रुपए बताई है।
उनके पास एक होंडा सिटी कार और एक मारुति कार है, जो फिलहाल किस्तों पर है। वह देहरादून में केबल नेटवर्क में भी पार्टनर हैं। उनके पास जो अचल संपत्ति है, उसकी कीमत लगभग 4 करोड़ रुपए है। उनके पास कृषि भूमि 3 करोड़ रुपए की है। करोड़ों रुपए का आवासीय भवन भी है। जिससे कमाई होती है।
भाजपा प्रत्याशी सौरभ की संपत्ति
- परिवार के बैंक खातों में लगभग तीन लाख जमा
- घर परिवार का खर्चा कृषि से
- कृषि से सालाना पांच लाख रुपए कमाई
- सौरभ के बैंक अकाउंट में एक लाख 90 हजार रुपए जमा
- सौरभ के पास लगभग 50 लाख रुपए की पैतृक भूमि
- पत्नी के पास बैंक में लगभग एक लाख 80 हजार रुपए जमा
- एक मारुति डिजायर कार, एक बाइक और एक स्कूटी
- पत्नी के पास 14 तोला सोना है, जिसका बाजार मूल्य लगभग 10 लाख रुपए
कांग्रेस प्रत्याशी वीरेंद्र की संपत्ति
- बैंक में लगभग 34 लाख रुपए जमा
- पत्नी के पास लगभग ढाई लाख रुपए बैंक में जमा
- 5 लाख से अधिक रुपए उन्होंने शेयर बाजार में लगाए
- 25 तोला सोना है, जिसकी कीमत 21 लाख रुपए बताई है।
- उनके पास एक होंडा सिटी कार और एक मारुति कार
- उनके पास जो अचल संपत्ति है, उसकी कीमत लगभग 4 करोड़ रुपए
- कृषि भूमि 3 करोड़ रुपए
- करोड़ों रुपए का आवासीय भवन
- देहरादून में केबल नेटवर्क में भी पार्टनर हैं।
-
धामी सरकार के 4 साल: सीएम ने गिनाईं उपलब्धियां, 3.76 लाख करोड़ निवेश, 30 हजार नौकरी, देहरादून का होगा कायाकल्प -
धामी सरकार के चार साल पूरे होने पर पीएम मोदी ने बधाई संदेश में कही बड़ी बातें, जानिए क्या -
Bhopal News: भोपाल नगर निगम का 3938 करोड़ का बजट पेश, महापौर मालती राय के बड़े दावे, लेकिन पुराने वादे अधूरे -
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’ -
Iran War Impact: क्या महंगे होंगे पेट्रोल-डीजल और LPG सिलेंडर? संसद में PM मोदी ने दिया बड़ा अपडेट -
Bangalore Gold Silver Rate Today : सोना-चांदी धड़ाम, बैंगलोर में कहां पहुंचा ताजा भाव? -
US Iran War: ईरान ने की Trump की घनघोर बेइज्जती, मिसाइल पर फोटो, लिखी ऐसी बात कि लगेगी मिर्ची- Video












Click it and Unblock the Notifications