देहरादून में दस साल के मासूम को निवाला बनाने वाला आदमखोर पिंजरे में कैद, ऐसे बना गुलदार आतंक का पर्याय
देहरादून में दस साल के मासूम को निवाला बनाने वाले गुलदार को वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर लिया है। जो कि वन विभाग के लगाए पिंजरे में कैद हुआ है। गुलदार के पिंजरे में कैद होने के बाद देहरादून के लोगों ने राहत की सांस ली है।

वन विभाग की टीम ने आज सुबह देहरादून के किमाड़ी क्षेत्र से आदमखोर गुलदार को पिंजरे में कैद कर लिया। जिसके बाद से वन विभाग समेत पूरे इलाके के लोगों ने राहत की सांस ली है। बता दे कि बीते 25 फरवरी को देहरादून में मसूरी-किमाड़ी मार्ग पर वन गुर्जर बस्ती में खेल रहे दस साल के मासूम को गुलदार ने झपटा मारा।
जिसके बाद मासूम की मौत हो गई। घटना देहरादून के कैंट थाना इलाके के किमाड़ी मार्ग पर गल्जवाड़ी गांव से करीब दो किलोमीटर नीचे की तरफ वन क्षेत्र में बड़ी वन गुर्जर बस्ती में हुई। इतना ही नहीं शव को लेकर जा रही वन विभाग की टीम पर भी गुलदार ने हमला किया। इस घटना के बाद लोगोें ने जमकर हंगामा भी काटा और वन विभाग पर लापरवाई का आरोप लगाया।
देहरादून में बीते दो माह के भीतर गुलदार के हमले की तीसरी घटना सामने आई। दिसंबर में राजपुर रोड स्थित सिंगली गांव में मासूम को गुलदार उठाकर ले गया था। जिसके बाद से ही देहरादून में गुलदार की दहशत देखने को मिली। 26 दिसंबर को सिंगली में बच्चे को मौत के घाट उतारा। इसके बाद 14 जनवरी को सुंधोवाली में बच्चे को गुलदार ने घायल किया।
गनीमत रही कि बच्चे को उसके दोस्तों ने शोर मचाकर किसी तरह बचा लिया। हालांकि इस दौरान बच्चे को गंभीर चौटें आई। इसके बाद मसूरी-किमाड़ी मार्ग गुर्जर बस्ती में रह रहे एक दस साल के मासूम को गुलदार ने अपना शिकार बनाया। जब बच्चा बस्ती से बाहर आया था। जैसे ही गुलदार ने बच्चे पर झपटा मारा, घरवालों ने शोर मचाकर गुलदार का पीछा किया
लेकिन तब तक काफी देर हो गई थी। देहरादून में गुलदार आतंक का पर्याय बना हुआ था। वन विभाग की टीम पर गुलदार को रेस्क्यू करने का लगातार दबाव बना हुआ था। जिसमें आज वन विभाग को सफलता हाथ लगी है।
देहरादून: पकड़ा गया किमाड़ी का गुलदार pic.twitter.com/wY3q3a019e
— pavan nautiyal (@pavannautiyal) March 7, 2024












Click it and Unblock the Notifications