साइबर सुरक्षा क्षमताओं को बढ़ाने के लिए साइबर कमांडो परीक्षा आयोजित,उत्तराखंड टॉप थ्री में,जानिए किनका हुआ चयन
देश में पुलिस की साइबर सुरक्षा क्षमताओं को बढ़ाने के लिए गृह मंत्रालय भारत सरकार के निर्देश पर साइबर कमाण्डो परीक्षा परिणाम घोषित किया गया है। कुल उत्तीर्ण अभ्यर्थियों की संख्या के मामले में उत्तराखंड देश भर में तीसरे स्थान पर है।
परीक्षा में देशभर के सभी राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों और केंद्रीय पुलिस संगठनों के विभिन्न पुलिस संगठनों में सेवारत लगभग 3200 पुलिसकर्मी शामिल हुए। साइबर कमाण्डो के लिए चयनित सबसे अधिक कर्मियों की संख्या में उत्तराखण्ड राज्य तृतीय स्थान पर है।

उत्तराखण्ड राज्य से साइबर कमाण्डो के लिए 72 पुलिस कर्मी चयनित हुए। राज्य से चयनित टॉप-3 पुलिस कर्मियों का ऑल इण्डिया रैंक में दूसरा, छठा व दसवां स्थान रहा। एसटीएफ उत्तराखंड के एसएसपी नवनीत सिंह ने बताया कि साइबर सुरक्षा क्षमताओं को बढ़ाने और बढ़ते साइबर खतरों को देखते हुए गृह मंत्रालय भारत सरकार (भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र I4C) द्वारा 'साइबर कमांडो की विशेष शाखा' की स्थापना के लिए परामर्श जारी किया गया है। जिसके तहत भारत वर्ष के सभी राज्यों में NFSU दिल्ली द्वारा विभिन्न परीक्षा केन्द्रों में साइबर कमाण्डो की परीक्षा आयोजित की गयी।
साइबर कमाण्डो की परीक्षा में भारत वर्ष के समस्त राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों और केंद्रीय पुलिस संगठनों के विभिन्न पुलिस संगठनों में सेवारत लगभग 3200 कर्मियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। उत्तराखंड में पुलिस उपाधीक्षक अंकुश मिश्रा, आई4सी गृह मंत्रालय और एनएफएसयू टीम के पर्यवेक्षण में परीक्षा आयोजित की गई।
परीक्षा में उत्तराखण्ड पुलिस के कुल 242 कर्मियों द्वारा प्रतिभाग किया गया था जिनमें से एसटीएफ/साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन उत्तराखण्ड के 07 कर्मियों सहित कुल 72 कर्मियों का चयन हुआ है। उक्त चयनित कर्मियों को देश के प्रतिष्ठित आईआईटी संस्थान, राष्ट्रीय फोरेंसिक विज्ञान विश्वविद्यालय (एनएफएसयू) आदि में गहन व्यवहारिक प्रशिक्षण हेतु विभागीय अनुमति के उपरांत बारी-बारी से भेजा जायेगा। प्रशिक्षित साइबर कमांडो अपने मूल संगठन के लिए काम करेंगे और उनसे डिजिटल फोरेंसिक, घटना प्रतिक्रिया और सूचना और संचार प्रौद्योगिकी (आईसीटी) बुनियादी ढांचे को सुरक्षित करने में प्रशिक्षण के दौरान विकसित विशेषज्ञता के अनुसार भूमिकाएं सौंपी जाएंगी।
विभिन्न राज्यों से साइबर कमाण्डो के चयनित सबसे अधिक कर्मियों की संख्या में उत्तराखण्ड राज्य तृतीय स्थान पर रहा। प्रथम स्थान पर तेलंगाना-172, केरल-73 व उत्तराखण्ड राज्य से 72 कर्मियों का चयन हुआ है।
उत्तराखण्ड राज्य से साइबर कमाण्डो के लिए चयनित टॉप-3 पुलिस कर्मी-
- कॉन्स0 हरेन्द्र भण्डारी, साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन देहरादून- ऑल इण्डिया रैंक-2
- कॉन्स0 कादर खान, एस0टी0एफ0 उत्तराखण्ड देहरादून- ऑल इण्डिया रैंक-6
- अपर उ0नि0 संचार चन्द्रमोहन, साइबर सैल अल्मोडा- ऑल इण्डिया रैंक-10












Click it and Unblock the Notifications