जानिए कौन हैं उत्तराखंड के अभिमन्यु ईश्वरन, जो कप्तान रोहित शर्मा की जगह हुए क्रिकेट टीम में शामिल
उत्तराखंड के अभिमन्यु को टीम इंडिया में जगह मिली है। 27 वर्षीयअभिमन्यु ईश्वरन बल्लेबाजी के अलावा लेग ब्रेक गेंदबाजी करते हैं। प्रथम श्रेणी में उनका एवरेज 44 से अधिक है।

बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए उत्तराखंड के अभिमन्यु ईश्वरन को टीम इंडिया में शामिल किया है। जो कि उत्तराखंड के क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ा गर्व का पल है। कप्तान रोहित शर्मा के चोटिल होने के कारण बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए उनका टीम इंडिया में चयन हुआ है। अभिमन्यु ईश्वरन बल्लेबाजी के अलावा लेग ब्रेक गेंदबाजी करते हैं। 27 वर्षीय अभिमन्यु ने मात्र सात वर्ष की उम्र में क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था। प्रथम श्रेणी में उनका एवरेज 44 से अधिक है।
6 सितंबर 1995 में उत्तराखंड के देहरादून में हुआ जन्म
अभिमन्यु का पूरा नाम अभिमन्यु रंगननाथनपरमेश्वरन ईश्वरन है। उनका जन्म 6 सितंबर 1995 में उत्तराखंड के देहरादून में हुआ था। अभिमन्यू घरेलू क्रिकेट में बंगाल टीम के लिए खेलते हैं। अभिमन्यु के पिता आरपी ईश्वरन सीए हैं। बेटे के क्रिकेट प्रेम को देखते हुए आरपी ईश्वरन ने कई साल पहले पुरकुल गांव में अभिमन्यु क्रिकेट एकेडमी की स्थापना की थी। इसी एकेडमी में अभिमन्यू ने भी क्रिकेट सीखा है।
फर्स्ट क्लास करियर के 78 मैचों में 5577 रन,स्ट्राइक रेट 51.5
इससे पहले ईश्वरन बंगाल, इंडिया अंडर-19, इंडिया ब्लू, इंडिया-ए, इंडिया-बी, रेस्ट ऑफ इंडिया, बोर्ड प्रेसीडेंट इलेवन के लिए खेल चुके हैं। अभिमन्यु ने फर्स्ट क्लास करियर के 78 मैचों में 5577 रन बनाए हैं। इस दौरान अभिमन्यु ईश्वरन का औसत 54.3 जबकि स्ट्राइक रेट 51.5 रहा है। लिस्ट-ए करियर में वे 78 मैच खेल चुके हैं। फर्स्ट क्लास के 78 मैचों में 3376 रन के साथ औसत 46.2 जबकि स्ट्राइक रेट 82.2 रहा है। . अभिमन्यु ईश्वरन ने 28 टी20 मैचों में 38.3 की औसत से 728 रन बनाए हैं। जो कि 121.5 के स्ट्राइक रेट है।अभिमन्यू को पिछले साल हुए वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल और इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए स्टैंडबाय में रखा गया था। अभिमन्यू बतौर कप्तान इस समय बांग्लादेश दौरे पर इंडिया-ए के लिए खेले जा रहे सीरीज में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। पहले मैच में 141 रनों की पारी,दूसरे मैच में 157 रन बनाकर वे अपना बेस्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। इससे पहले उन्होंने बंगाल के लिए विजय हजारे ट्रॉफी में 122 रनों की पारी खेली थी। जो कि उनके सिलेक्शन का प्रमुख कारण माना जा रहा है।
-
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू












Click it and Unblock the Notifications