Corona Curfew : उत्तराखंड में तीन अगस्त तक बढ़ा कोविड कर्फ्यू, 50 फीसदी क्षमता के साथ खुलेंगे सैलून और स्पा

उत्तराखंड में तीन अगस्त तक बढ़ा कोविड कर्फ्यू, 50 फीसदी क्षमता के साथ खुलेंगे सैलून और स्पा

देहरादून, 27 जुलाई: कुछ और रियायतों के साथ उत्तराखंड सरकार ने कोरोना कर्फ्यू को बढ़ा दिया है। सरकार ने आज यानी मंगलवार (27 जुलाई) सुबह 6 बजे से 3 अगस्त सुबह 6 बजे तक बढ़ा दिया है। इतना ही नहीं, अब सक्षम अधिकारी से पूर्व अनुमति लेने के बाद प्रदेश में राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, खेल, मनोरंजन व शैक्षिक समारोह का आयोजन हो सकेगा। यह जानकारी उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने दी हैं।

Corona curfew extended for a week in Uttarakhand

कैबिनेट मंत्री उनियान ने बताया कि राजनीतिक, सामाजिक, खेल गतिविधियां, मनोरंजन, शैक्षिक सांस्कृतिक समारोह हालांकि बंद रहेंगे। लेकिन सक्षम अधिकारी की अनुमति मिलने पर इन्हें आयोजित किया जा सकता है। कहा कि राज्य में सभी स्पा, सैलून, स्वीमिंग पूल, थिएटर, ऑडिटोरिटम को 50 फीसदी क्षमता के खोलने की अनुमति दे दी गई है। इस छूट के दायरे में होटलों में स्थित स्पा और अलग यूनिट के रूप में संचालित स्पा सेंटर भी शामिल होंगे।

सरकार ने होटलों में स्थित कांफ्रेस हॉल, स्पा और जिम का इस्तेमाल कोविड प्रोटोकॉल के साथ 50 फीसदी क्षमता के साथ किया जा सकेगा। वहीं, प्रदेश में 18 वर्ष से ऊपर के प्रशिक्षुओं के लिए सरकारी और गैरसरकारी प्रशिक्षण संस्थान कोविड प्रोटोकॉल के अनुपालन के साथ खोलने की अनुमति दे दी गई है। हालांकि, प्रदेश में रात्रि कर्फ्यू जारी रहेगा। बाजार सुबह आठ से बजे से नौ बजे तक खुलेंगे। नगरीय क्षेत्रों में स्थित होटल रेस्तरां, भोजनालय व ढाबे रात 10 बजे से सुबह छह बजे तक बंद रहेंगे।

शत प्रतिशत क्षमता के साथ खुलेंगे सरकारी दफ्तर
प्रदेश में सभी सरकारी ऑफिस अब बुधवार को शत प्रतिशत मौजूदगी के साथ खुलेंगे। प्रभारी सचिव सामान्य प्रशासन विनोद कुमार सुमन ने आदेश जारी कर दिया है। उन्होंने कहा कि अभी तक सरकारी कार्यालयों में समूह ग व घ की 50 प्रतिशत मौजूदगी थी, लेकिन कोरोना वायरस का प्रभाव कम होने की वजह से अब सरकार ने यह प्रतिबंध हटा दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+