Corbett National Park जंगल सफारी और एडवेंचर की बुकिंग करना हुआ आसान, जानिए कैसे
अगर आप जंगल सफारी के लिए प्लानिंग कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क में अब जंगल सफारी के लिए बुकिंग करने की प्रक्रिया और आसान हो गई है। इसके लिए जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क की वेबसाइट पर जाकर सीधे मोबाइल नंबर से बुकिंग की जा सकती है। जिसमें ओटीपी डालकर नाइट स्टे, डे विजिट आदि जिस तरह की सर्विस चाहिए तुरंत बुक कर सकते हैं।

कॉर्बेट नेशनल पार्क की बुकिंग वेबसाइट www.corbettonline.uk.gov.in पर जाकर आसानी से सफारी या दूसरी सुविधाएं बुक की जा सकती हैं। इसके लिए पार्क प्रशासन ने अब नई वेबसाइट भी लांच कर दी है। जिसके जरिए सीधे मोबाइल नंबर से ही बुकिंग की जा सकती है। पहले इसके लिए यूजर आईडी व पासवर्ड जरूरी किया गया था। जिसमें लोगों को काफी परेशानी होती थी।
नई वेबसाइट में पर्यटक अपना मोबाइल नंबर डालेगा तो ओटीपी मिलेगी। ओटीपी डालकर वेबसाइट खोल सकता है। नई वेबसाइट में विंडो भी अलग अलग बनाई गई है। नई वेबसाइट में चार विंडो पहले पेज पर नजर आ रही है। पहले जीप सफारी बुकिंग जो कि शुरू हो गई है। इसके बाद सेंटर सफारी जो कि 13 अक्टूबर से बुकिंग दिखा रहा है। इसके बाद नाइट स्टे के लिए 15 अक्टूबर की तारीख आ रही है।
जब अन्य सुविधाएं बटरफ्लाई पार्क, म्यूजियम जैसे जल्द ही लांच होने जा रही हैं। बता दें कि रेट बढ़ने के बाद पहली बार बुकिंग शुरू हो रही हैं। कॉर्बेट नेशनल पार्क में सफारी, एडवेंचर और घूमने फिरने के लिए पर्यटकों को अब पहले से ज्यादा खर्च करना पड़ेगा। पार्क में घूमने का शुल्क 3 गुना तक बढ़ गया है।
उत्तराखंड के नैनीताल जिले में स्थित कार्बेट नेशनल पार्क पर्यटकों के लिए जंगल की सफारी से लेकर मनोरंजन और परिवार के साथ घूमने फिरने का सबसे बेस्ट विकल्प है। डे विजिटर कॉर्बेट पार्क के झिरना, बिजरानी, दुरागादेवी, पाखरो, ढेला, गर्जिया जॉन में डे विजिट कर सकते हैं।
डे विजिट की एंट्री के लिए अब 1080 रुपये की जगह 3100 रुपये देने होंगे। कॉर्बेट पार्क के ढिकाला, ढेला, बिजरानी और जॉन में पर्यटकों को रात्रि विश्राम की सुविधा है। इनका शुल्क भी 50 फीसदी तक बढ़ा दिया गया है। उत्तराखंड का विश्व प्रसिद्ध जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क में सबसे ज्यादा प्रसिद्ध ढिकाला जोन है।
कॉर्बेट नेशनल पार्क के इस जोन में सबसे ज्यादा बाघ और हाथी पाए जाते हैं, जिन्हें देखने के लिए देश और विदेश से तमाम पर्यटक हर साल यहां पर पहुंचते हैं। ये पार्क साल में सात महीने के लिए खोला जाता है जबकि 5 महीने तक ये पार्क बंद रहता है।












Click it and Unblock the Notifications