महंगाई की मार को लेकर कांग्रेसियों ने सड़कों पर उतरकर किया जमकर प्रदर्शन, सिलेंडर पर माला पहनाकर जताया विरोध
गैस सिलेंडर को माला पहनाकर विरोध प्रदर्शन
देहरादून, 31 मार्च। 'महंगाई मुक्त भारत धरना एवं मार्च' के तहत गुरूवार को कांग्रेसियों ने पूरे देश में विरोध प्रदर्शन किया। उत्तराखंड में भी कांग्रेसियों ने जगह-जगह सिलेंडर पर माला पहनाकर अपना विरोध दर्ज कराया। इसके साथ ही कोविडकाल की तर्ज पर भाजपाइयों को आईना दिखाने के लिए घरों से बाहर निकलकर सिलिंडरों पर माला पहनाई और घंटियां बजाई।

कांग्रेस की ओर से तीन चरणों में देशभर में 'महंगाई मुक्त भारत अभियान'
बढ़ती महंगाई को लेकर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध किया। प्रदेश महामंत्री संगठन मथुरादत्त जोशी ने बताया कि दो से चार अप्रैल के बीच जिला स्तर पर 'महंगाई मुक्त भारत धरना एवं मार्च' आयोजित किए जाएंगे। बढ़ती महंगाई के विरोध में कांग्रेस की ओर से तीन चरणों में देशभर में 'महंगाई मुक्त भारत अभियान' के तहत विरोध प्रदर्शन करने की रणनीति है। इसी कार्यक्रम के तहत उत्तराखंड में भी जिला, विधानसभा और ब्लाक स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। आज कांग्रेस कार्यकर्ता ने पूरे प्रदेश भर में अपने-अपने घरों के बाहर एवं सार्वजनिक स्थानों पर गैस सिलिंडर को माला पहनाकर विरोध प्रदर्शन किया। में हुई अप्रत्याशित वृद्धि की ओर आकर्षित कर रहे हैं। अब दो से चार अप्रैल के बीच जिला स्तर पर 'महंगाई मुक्त भारत धरना एवं मार्च' आयोजित किए जाएंगे। तीसरे चरण में सात अप्रैल को प्रदेश मुख्यालयों में राज्य स्तरीय 'महंगाई मुक्त भारत धरना एवं मार्च' का आयोजन किया जाएगा। मथुरा दत्त जोशी ने कहा कि जब तक 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव थे तब तक पेट्रोल और सिलेंडर के दाम नहीं बढ़ाए गए जैसे ही चुनाव खत्म हुए दाम एक दम आसमान छूने लग गए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा जनता को चुनाव जीताने के बदले महंगाई की मार दे रही है। जिससे जनता पर महंगाई का बोझ पड़ने लगा है।
चुनाव परिणामों के आते ही भाजपा जनता की परेशानियां भूल गई
कांग्रेस के सभी पदाधिकारियों और सीनियर नेताओं ने पूरे प्रदेश भर में मंहगाई के विरोध में प्रदर्शन किया। राजपुर, मसूरी समेत सभी विधानसभाओं में कांग्रेस ने जमकर प्रदर्शन किया। कैंट विधानसभा क्षेत्र में बल्लीवाला में प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना के नेतृत्व में प्रदर्शन व पुतला दहन किया गया। धस्माना ने कहा कि पांच राज्यों के चुनाव परिणामों के बाद पूरे देश में व उत्तराखंड में जिस प्रकार से केंद्र व राज्य सरकार ने महंगाई को खूंटे से खोला आम आदमी एक बार फिर भाजपा राज में त्राहिमाम-त्राहिमाम कर रहा है और महंगाई जोंक की तरह लोगों पर चिपट कर खून चूस रही है। उन्होंने कहा कि पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों से पूर्व लगभग चार महीनों तक देश में पेट्रोल डीजल रसोई गैस के दाम स्थिर रहे लेकिन चुनाव परिणामों के आते ही भाजपा जनता की परेशानियां भूल गई है। पेट्रोल डीजल फिर सौ पार जा रहा और रसोई गैस एक हज़ार छू रही। खाद्य तेल ,अनाज व दालों की कीमतें भी आसमान पर हैं और आम नागरिक के घर दो समय चूल्हा जलना मुश्किल हो गया है।












Click it and Unblock the Notifications