कांग्रेस विधायक ने हाथ जोड़कर किया पीएम मोदी और सीएम धामी का ​​​आभार, जा​निए इसके सियासी मायने

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सीमांत पिथौरागढ़ और आदि कैलाश यात्रा को लेकर भाजपा, कांग्रेस में सियासत भी तेज हो गई है। भाजपा इस यात्रा का पर्यटन और प्रदेश के विकास के लिए मील का पत्थर बता रही है। तो वहीं कांग्रेस के सीनियर नेता इसे पीएम मोदी का सैर सपाटा करार दे चुकी है। लेकिन इस बीच धारचूला से कांग्रेस विधायक हरीश धामी ने पीएम मोदी के सीमान्त इलाके के दौरे के लिए हाथ जोड़कर आभार जताया है। जिससे एक बार फिर सियासत तेज हो गई है।

Congress MLA harish dhami thanked PM Modi and CM Dhami with folded hands, know its political meaning

पीएम मोदी ने आदि कैलाश यात्रा को लेकर जमकर तारीफ की है। जिससे अब इस क्षेत्र के विकास और पर्यटन से जुड़ने की उम्मीद जताई जा रही है। इस बीच इस यात्रा को सियासी रंग भी दिखाई देना शुरू हो गया है। लेकिन कांग्रेस विधायक कांग्रेसी विधायक हरीश धामी ने पार्टी विचारधारा से ऊपर उठकर पीएम मोदी और सीएम धामी की तारीफ कर सबको चौंका दिया है।

हरीश धामी ने कहा आदि कैलाश, पार्वती कुंड और जागेश्वर धाम आने से क्षेत्र का विकास होगा। विधायक ने वीडियो जारी कर कहा कि पीएम मोदी के सीमान्त इलाके में आने से धारचूला ही नहीं बल्कि पूरे उत्तराखंड के पर्यटन को गति मिलेगी। यही नहीं, सीमान्त इलाके के रुके विकास कार्यों को भी गति मिलेगी। हरीश धामी ने सीएम पुष्कर सिंह धामी का भी आभार जताया है।

ऐसे में कांग्रेस के लिए भी अब मुश्किलें खड़ी हो सकती हैं। एक तरफ कांग्रेस पीएम मोदी के पूरे दौरे को सिर्फ सैर सपाटा करार देने में जुटी है। दूसरी तरफ कांग्रेस के ही विधायक इस यात्रा को लेकर पीएम और सीएम का आभार जता रहे हैं।

भाजपा ने कांग्रेस विधायक हरीश धामी द्वारा पीएम मोदी के दौरे की प्रशंसा और आभार व्यक्त करने का स्वागत किया है। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि दलगत भावना से ऊपर उठते हुए कांग्रेस के अन्य नेताओं को भी इससे सीख लेते हुए विकसित उत्तराखंड के लक्ष्य में सहयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा, सामाजिक, क्षेत्रीय एवं दलगत भावनाओं से ऊपर उठकर विकसित भारत बनाने के मोदी मिशन की आज हर तरफ से प्रसंशा हो रही है।

प्रधानमंत्री के आदि कैलाश और तमाम मानसखंड पहुंचने का इस क्षेत्र के विकास में कितना बड़ा योगदान होने जा रहा है वह स्थानीय जनता बखूबी महसूस कर रही है। यही वजह है कि राजनैतिक प्रतिस्पर्धा को दरकिनार कर धारचूला कांग्रेस विधायक ने मोदी जी के प्रयासों की मुक्त कंठ से प्रशंसा की है। उन्होंने हरीश धामी की भावनाओं का हृदय से आभार करता व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य के विकास के लिए इसी तरह अन्य लोगों को आगे आने की जरूरत हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+