कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केदारनाथ मंदिर के भंडारे में भक्तों को परोसा भोजन, एक दिन पहले पिलाई थी चाय
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी इन दिनों उत्तर भारत की तीर्थ यात्रा के लिए प्रसिद्ध केदारनाथ धाम पहुंचे हुए हैं। राहुल गांधी ने रविवार कोउत्तराखंड के केदारनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद कतार में इंतजार कर रहे तीर्थयात्रियों को चाय पिलाई थी। वहीं सोमवार को कांग्रेस नेता ने केदारनाथ में 'भंडारे' का आयोजन किया और भक्तों को भोजन परोसा। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार की सुबह केदारनाथ मंदिर के पास आदि शंकराचार्य की भव्य प्रतिमा के दर्शन किए और वहां पूजा-अर्चना की।

बता दें रविवार को राहुल गांधी ने उत्तराखंड की अपनी तीन दिवसीय धार्मिक यात्रा शुरू की। यात्रा के पहले दिन वो भक्तों को रास्ते में चाय सर्व करके उनकी सेवा की। इससे पहले जो उनकी फोटो सामने आई थी उसमें वो पहाड़ी मंदिर में प्रार्थना करने के लिए अपनी बारी का इंतजार कर रहे तीर्थयात्रियों को चाय पिलाते हुए नजर आए थे।
राहुल गांधी जैसे नेता को आम जनता के बीच जाकर उसने बात करते हुए देखकर भक्त आश्चर्यचकि थे, इसके अलावा जब लोगों ने राहुल के साथ सेल्फी के लिए अनुरोध किया और उन्होंने इसे अस्वीकार नहीं किया।
बाद में केदारानाथ मंदिर प्रांगण में सोमवार को राहुल गांधी ने भंडारे का आयोजतन किया जिसमें मंदिर में आए भक्तों को दर्शन के बाद भोजन परोसा। इस भंडारे में भक्तों के अलावा पूरे शरीर पर भस्म लगाए हुए साधुओं को उन्होंने भोजन परोसा। इनमें से अधिकांश साधुओं ने राहुल गांधी को आशीर्वाद भी दिया। वहीं आज भी कई युवा श्रद्धालुओं ने राहुल गांधी के साथ सेल्फी भी ली।
राहुल गांधी रविवार को उत्तराखंड पहुंचे और केदारनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की। उन्होंने मंदिर में शाम की आरती में हिस्सा लिया और उसके बाद चाय सेवा में हिस्सा लेते हुए तीर्थयात्रियों को चाय सर्व की थी।
बता दें पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष "व्यक्तिगत" और आध्यात्मिक यात्रा पर हैं, इस दौरान पार्टी के किसी भी नेता को उनसे मिलने की अनुमति नहीं है। हालांकि राहुल गांधी ऐसे समय में इस धार्मिक यात्रा पर पहुंचे हैं जब पांच राज्यों में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए प्रचार चरम पर है। वहीं पिछले महीने अक्टूबर महीने में राहुल गांधी ने अमृतसर में स्वर्ण मंदिर का दौरा किया और वहां 'सेवा' भी की। उन्होंने कैलाश यात्रा भी की है।
वहीं भारतीय जनता पार्टी में राहुल गांधी की यात्रा के समय पर सवाल उठाया है। उत्तराखंड भाजपा के प्रवक्ता सुरेश जोशी ने कहा
"जिन्होंने कभी रामलीला नहीं देखी, वे श्री राम को तिलक लगा रहे हैं और बाबा (केदारनाथ) के दरबार में मत्था टेकने आ रहे हैं। यह 100 करोड़ सनातनियों की बढ़ती शक्ति का परिणाम है। ऐसा क्यों है कि राहुल गांधी को मंदिरों की याद तभी आती है जब चुनाव नजदीक होते हैं या कांग्रेस पार्टी किसी तरह की परेशानी में होती है।












Click it and Unblock the Notifications