कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत की बहू अनुकृति गुसाईं ने की भाजपा ज्वाइन,कांग्रेस से लड़ चुकी हैं चुनाव

कांग्रेस नेता एवं पूर्व मंत्री डॉ हरक सिंह रावत की बहू अनुकृति गुसाईं ने आज भाजपा ज्वाइन कर ली। लोकसभा चुनाव में मतदान से पहले ही अनुकृति गुसाईं ने भाजपा के पक्ष में वोटिंग करने के लिए वीडियो जारी कर अपील की थी। इसके बाद से ही अनुकृति की भाजपा ज्वाइन करने की चर्चा थी।

Congress leader Harak Singh Rawat daughter-in-law Anukriti Gusain joins BJP contested elections

पूर्व मंत्री हरक सिंह और उनकी करीबी लक्ष्मी राणा के भाजपा ज्चाइन करने को लेकर अभी किसी तरह का कोई फैसला नहीं हुआ है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि ईडी और सीबीआई से जुड़े मामले में यदि दोष साबित होता तो पार्टी दोषियों को हटाने का पूरा अधिकार रखती है। जबकि हरक सिंह रावत के मामले में कहा कि अभी प्रस्ताव उनके पास नहीं पहुंचा है।

भाजपा के देहरादून स्थित मुख्यालय में आज कांग्रेस की लैंसडाउन विधायक प्रत्याशी और फेमिना मिस इंडिया ग्रैंड इंटरनेशनल 2017 का खिताब जीतने वाली अनुकृति गुसाईं रावत ने विधिवत भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है। अनुकृति गुसाईं 2022 का विधानसभा चुनाव कांग्रेस के टिकट पर लैंसडाउन से लड़ चुकी हैं।

उन्होंने हरक सिंह के सा​थ ही कांग्रेस ज्वाइन की थी। लेकिन बीते दिनों अचानक कांग्रेस छोड़ दी। मतदान से ठीक पहले उन्होंने पीएम मोदी, सीएम पुष्कर सिंह धामी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और गढ़वाल प्रत्याशी अनिल बलूनी की तारीफ करते हुए भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील करते हुए वीडियो जारी किया।

अनुकृति ने भाजपा की सदस्यता लेते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वॉकल फ़ॉर लोकल से प्रेरित होकर भाजपा में आने का निर्णय लेने की बात की। अनुकृति ने प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री धामी के विजन की तारीफ करते हुए कहा कि अगला दशक निश्चित ही उत्तराखंड का होगा।

उन्होंने कहा कि विकसित भारत का सपना प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में साकार हो रहा है। इधर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने अनुकृति को विधिवत सदस्यता दिलाते हुए पार्टी में स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि पार्टी में शामिल होने के लिए राष्ट्रीय कमेटी सभी पहलुओं की जांच करती है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के निर्देशन में कमेटी के निर्णय के बाद भाजपा नए लोगों को सदस्यता देती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+