कांग्रेस ने किया हनुमान चालीसा का पाठ, सीएम धामी ने किया तंज, पीएम मोदी ने कराया बाध्य
कांग्रेस ने हनुमान चालीसा का पाठ आयोजित किया है। जिस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस पर तंज किया कि प्रधानमंत्री मोदी के कारण कांग्रेसियों को हनुमान चालीसा का पाठ करने के लिए बाध्य होना पड़ रहा है।

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के बाद से बजरंग दल और कांग्रेस के बीच तकरार बढ़ती जा रही है। इस बीच कांग्रेस ने प्रदेश भर में हनुमान चालीसा का पाठ आयोजित किया है। जिस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस पर तंज किया कि प्रधानमंत्री मोदी के कारण कांग्रेसियों को हनुमान चालीसा का पाठ करने के लिए बाध्य होना पड़ रहा है।
वोट लेने के लिए तुष्टिकरण की नीति अपनाई
उन्होंने कहा कि आजादी के बाद से ही कांग्रेस ने एक वर्ग विशेष का वोट लेने के लिए तुष्टिकरण की नीति अपनाई। कर्नाटक विधानसभा चुनाव में बजरंग दल के मुद्दे से उत्तराखंड की सियासत भी गरम है। कांग्रेस ने शुक्रवार को भाजपा की सद्बुद्धि के लिए प्रदेश भर में हनुमान चालीसा का पाठ किया। इस पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कटाक्ष किया है। कहा कि कांग्रेस ने देश की आजादी के बाद से एक वर्ग विशेष का वोट लेने के लिए तुष्टिकरण की नीति अपनाई। लेकिन पीएम मोदी के नेतृत्व में कांग्रेसी मंदिर जाने को बाध्य हो रहे हैं। कोई गंगा में जाने के लिए मजबूर हो रहा है। कोई धार्मिक स्थलों की बात कर रहा है। मोदी जी के कारण कांग्रेस को भी हनुमान चालीसा के लिए बाध्य होना पड़ रहा है।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications