बद्रीनाथ के लिए रवाना हुए सीएम योगी और सीएम रावत, गौचर में किया था रात्रि प्रवास

देहरादून। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत आज (17 नवंबर, मंगलवार) को बद्रीनाथ धाम के दर्शन करेंगे। बद्रीनाथ धाम के दर्शन करने के लिए सीएम योगी और सीएम रावत गौचर से रवाना हो गए है। इससे पहले वो सोमवार को केदारनाथ में भारी बर्फबारी और मौसम खराब होने की वजह से फंस गए थे। जिन्हें पुलिस-प्रशासन ने आठ घंटे बाद वहां से निकालकर गौचर पहुंचाया था। केदारनाथ कपाट बंद होने के बाद सुबह 8 बजकर 40 मिनट पर मुख्यमंत्री को बद्रीनाथ जाना था, लेकिन खराब मौसम की वजह से उनका हेलीकॉप्टर उड़ान नहीं भर सका। केदारनाथ में कपाट बंद होने से पहले ही बर्फबारी शुरू हो गई थी। सीएम योगी ने अपने ट्विटर हैंडल से इसका वीडियो भी ट्वीट किया था।

cm trivendra singh rawat and uttar pradesh cm yogi adityanath leave for badrinath from gauchar

शीतकाल के लिए केदारनाथ के कपाट बंद होने से पहले ही वहां बर्फबारी होने लगी। बर्फबारी के बीच ही साढ़े आठ बजे कपाट बंद किए गए। गंगोत्री धाम और यमुनोत्री धाम के कपाट भी बंद कर दिए गए हैं। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ, उत्तराखंड सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के साथ केदारनाथ आए थे। उनका बद्रीनाथ धाम में उत्तर प्रदेश पर्यटक आवास गृह का शिलान्यास करने का कार्यक्रम था। लेकिन केदारनाथ धाम में दोनों मुख्यमंत्री, मंत्रीगण, अधिकारी सभी बर्फबारी में यहां आठ घंटे तक फंसे रहे। सीएम योगी ने अपने ट्विटर हैंडल से एक वीडियो ट्वीट किया था जिसमें केदारनाथ कपाट बंद होने के बाद वे बाबा की डोली के साथ मंदिर मार्ग पर चल रहे हैं।

डोली को विदा करने के बाद भी सीएम वहीं फंसे रहे और आठ घंटे बाद ही वहां से निकल पाए। तब तक वे जीएमवीएन के विश्राम गृह में रहे। देर शाम हेलीकॉप्टर से सबको गौचर ले जाया गया है। यहां के आईटीबीपी कैंप में सीएम योगी आदित्यनाथ ने रात्रि विश्राम किया। मंगलवार सुबह मौसम ठीक रहने पर वे बद्रीनाथ रवाना हो गए है। यहां वो दर्शन करेंगे। इसके बाद बद्रीनाथ धाम में 11 करोड़ की लागत से बनने वाले उत्तर प्रदेश पर्यटक आवास गृह का शिलान्यास करेंगे। उत्तराखंड के सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत भी उनके साथ रहेंगे।

बदरीनाथ धाम में देवदर्शनी और हेलीपैड के समीप यूपी टूरिज्म का पर्यटक आवास गृह बनेगा। 11 करोड़ 50 लाख की लागत से बनने वाला यह गेस्ट हाउस आधुनिक सुविधा से युक्त होगा। यहां पार्किंग सहित सभी सुविधाएं होंगी। वर्ष 2018 में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने इसकी घोषणा की थी। यूपी टूरिज्म और तहसील जोशीमठ (चमोली) के अधिकारियों ने रविवार को शिलान्यास स्थल पर सभी तैयारियां भी पूरी कर ली हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+