सीएम पुष्कर सिंह धामी की उत्तराखंड में हैट्रिक, कांग्रेस का नहीं खुला खाता, जानिए पूरा मामला

राम सिंह कैड़ा ने भाजपा की सदस्‍यता ली

देहरादून, 8 अक्टूबर। उत्तराखंड की सियासी पिच पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ताबड़तोड बैटिंग कर रहे हैं। अबकी बार चुनाव से पहले सीएम धामी ने हैट्रिक भी मार ली है। भाजपा के खेमे में 3 विधायक अब तक पाला बदलकर आ चुके हैं। भीमताल से निर्दलीय विधायक राम सिंह कैड़ा भी भाजपा में शामिल हो गए हैं। इधर कांग्रेस अब तक दलबदल को लेकर खाता भी नहीं खोल पाई है। जिससे आने वाले समय में कांग्रेस के लिए सियासी पिच संभालना मुश्किल हो सकता है।

भाजपा का एक और मास्टरस्ट्रोक

भाजपा का एक और मास्टरस्ट्रोक

नवरात्र के शुभ मुहूर्त का इंतजार खत्म होते ही भाजपा ने दलबदल को लेकर एक और मास्टरस्ट्रोक मारकर विपक्षियों को चित्त कर दिया है। भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा ने दिल्ली में भाजपा के मुख्यालय में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। कई दिनों से कैड़ा के भाजपा में आने के कयास लग रहे थे। जो कि शुक्रवार को खत्म हो गया। कैड़ा की राजनीतिक पृष्ठभूमि कांग्रेस पार्टी की रही है। 2017 में भीमताल क्षेत्र से टिकट ना मिलने के बाद उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ा भी और जीत भी लिया। कैड़ा चुनाव जीतने के बाद से भाजपा के नेताओं के संपर्क में रहते थे। साथ ही सीएम पुष्कर सिंह धामी से भी उनके अच्छे संबंध रहे हैं। विधायक राम सिंह कैड़ा पूर्व मुख्यमंत्री और महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी और केंद्रीय राज्य मंत्री और सांसद अजय भट्ट के भी करीबी माने जाते हैं।

3 विधायक आ चुके हैं भाजपा में

3 विधायक आ चुके हैं भाजपा में

भाजपा की चुनाव से पहले ये तीसरा दांव है। जो विपक्ष के लिए मुश्किलें खड़ी कर रहा है। सबसे पहले कांग्रेस सरकार में मंत्री रहे पूर्व कैबिनेट मंत्री विधायक प्रीतम पंवार ने भाजपा ज्वाइन की। इसके बाद कांग्रेस के पुरोला से ​विधायक रहे राजकुमार ने पाला बदला। और अब कांग्रेस के पूर्व महासचिव रहे विधायक राम सिंह कैड़ा को भाजपा अपने पाले में लाने में कामयाब रही है। साफ है कि आने वाला समय भाजपा संगठन और मजबूत बनता जाएगा। भाजपा ने 3 विधायकों को अपने पाले में लाकर कांग्रेस को मनोवैज्ञानिक दबाव बनाया है। कांग्रेस अभी किसी भी बड़े चेहरे को अपने साथ नहीं ला पाई है। जिससे उत्तराखंड कांग्रेस के लिए मुसीबतें बढ़ती जा रही हैं।

आप को भी दिया झटका

आप को भी दिया झटका

आप को भी दिया झटका
भाजपा ने उत्तराखंड में नवरात्र शुरू होते ही दूसरे दलों पर सेंधमारी कर दी है। निर्दलीय विधायक ने दिल्ली में भाजपा को ज्वाइन ​किया तो देहरादून में चमोली जिले के वरिष्ठ नेता आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद कपरवान ने आप छोड़ कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। पार्टी मुख्यालय में राज्य सभा सांसद व भाजपा में शामिल होने वाले स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष नरेश बंसल ने उन्हें पटका पहना कर पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस दौरान उनके साथ बड़ी संख्या में समर्थक भी मौजूद रहे। आम आदमी पार्टी के लिए भी ये बड़ा झटका माना जा रहा है। एक तरफ आम आदमी पार्टी उत्तराखंड में तीसरे विकल्प के तौर पर खड़ी होकर अपना कुनबा बढ़ाने की कोशिश में जुटी है। दूसरी तरफ आप के कार्यकर्ता पार्टी छोड़कर भाजपा ज्वाइन कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें-पीएम मोदी और हरक सिंह की इस फोटो ने बढ़ाया उत्तराखंड का सियासी पारा, समझिए पूरी कहानी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+