मुंबई मरीन ड्राइव पर वॉक करने पहुंच गए सीएम पुष्‍कर सिंह धामी, लोगों को उत्‍तराखंड आने का दिया न्‍यौता

उत्‍तराखंड के मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी अपनी फिटनेस के लिए जाने जाते हैं। वो चाहे अपने प्रदेश में हो या बाहर हो वो अपनी एक्‍सरसाइज और वॉकिंग, मिस नहीं करते हैं। इन दिनों मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर धामी मुंबई गए हुए हैं,मुंबई पहुंंचकर भी वो अपना रूटीन नहीं भूले, मंगलवार की सुबह मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर धामी मुंबई की मरीन ड्राइव पर वॉकिंग करने पहुंच गए।

dhami

सीएम धामी ने समुद्र किनारे मरीन ड्राइव पर वॉकिंग के साथ रनिंग भी की। वहां मौजूद लोग उन्‍हें पहचान गए और उसके साथ सेल्‍फी लेने लगे। वहीं मरीन ड्राइव पर घूमने पहुंचे सीएम धामी ने वहां मौजूद स्‍था‍नीय लोागें से बातचीत कि और उन्‍हें अपने राज्‍य उत्‍तराखंड घूमने आने के लिए आमंत्रि‍त किया।

इसके साथ ही मुख्‍यमंत्री धामी ने स्थानीय लोगों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ और मजबूत भारत के संदेश को फैलाने के लिए योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने की अपील की।

सुबह आम इंसान की तरह मुंबरई की मरीन ड्राइव पर वॉकिंग करते हुए लोगों को हैरान करने वाले उत्‍तराखंड के मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने इसके बाद मंगलवार को मुंबई के श्री सिद्धिविनायक मंदिर में पूजा-अर्चना की।

मंदिर मे दर्शन के बाद में सीएम पुष्‍कर धामी ने मुंबई में फिल्म उद्योग के निर्माताओं, निर्देशकों और कलाकारों के साथ बैठक कीपहाड़ो वो राज्‍य उत्‍तराखंड में फिल्मों की शूटिंग के लिए एक डेस्टिनेशन के बारे में प्रचारित किया।

एक आधिकारिक बयान के अनुसार फिल्म निर्माताओं को उतराखंड सरकार क्या सुविधाओं दे रही है उसके बारे में बताया गया1 इसके साथ ही सुझावों के अनुसार और सुधार का आश्वासन दिया।

मुंबई के जुहू बीच पर एक होटल में आयोजित बैठक में फिल्म निर्माता विवेक अग्निहोत्री ने मसूरी में "द कश्मीर फाइल्स" के कुछ हिस्सों की शूटिंग के अपने एक्‍सपीरिएंस को शेयर किया।

वहीं इस बैठक के बाद विवेक अग्निहोत्री ने बताया सरकारी समर्थन के अलावा यहां के लोग सहयोगी और मिलनसार थे और शूटिंग बिना किसी परेशानी के पूरी हो गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+