Uttarakhand CM ने सड़कों में गड्ढे देखकर अधिकारियों की लगाई जमकर फटकार, गड्ढे मुक्त सड़कों को लेकर दी ये डेडलाइन

सड़कें गड्ढा मुक्त नहीं की तो होगी सख्त से सख्त कार्रवाई:CM

उत्तराखंड में धामी सरकार ने गड्ढा मुक्त सड़कों को लेकर अभियान छेड़ दिया है। सीएम धामी ने अधिकारियों को दो टूक में अभियान में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। इतना ही नहीं चेतावनी देते हुए साफ कहा कि अगली बार उनके दौरे से पहले सड़कें गड्ढा मुक्त नहीं की गई तो सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

CM PUSHKAR SINGH DHAMI ACTION reprimanded officials seeing potholes roads deadline

सड़कों के गड्ढा मुक्त ना होने पर सख्त नाराजगी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी में अधिकारियों की बैठक लेते हुए सड़कों के गड्ढा मुक्त ना होने पर सख्त नाराजगी जताई है। मुख्यमंत्री धामी ने ज़िलाधिकारी और संबंधित विभाग के अधिकारियों को सड़कों को गड्ढा मुक्त बनाने के लिए की गई समस्त जानकारी अविलंब मुख्यमंत्री कार्यालय में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सुगम और सुरक्षित यात्रा जनता का अधिकार है। जनता की सुविधाओं का ध्यान रखना राज्य सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता है। इस दौरान कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत समेत सभी प्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।

एक सप्ताह के भीतर गड्ढा मुक्त सड़कों की शासन से स्टेट्स रिपोर्ट तलब

बता दें कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में एक सप्ताह के भीतर गड्ढा मुक्त सड़कों की शासन से स्टेट्स रिपोर्ट तलब की है। उन्होंने कहा कि सुगम और सुरक्षित यात्रा जनता का अधिकार है और जनसुविधाओं का ध्यान रखना सरकार का सबसे बड़ी प्राथमिकता है। सचिवालय में बैठक कर सीएम अधिकारियों से इसको लेकर रिपोर्ट तलब कर चुके हैं। सीएम ने अधिकारियों को पूछा कि प्रदेश की सड़कों को गड्ढा मुक्त बनाने के लिए अभी तक कितना कार्य हुआ, कितनी सड़कों की मरम्मत की गई और कितना कार्य अवशेष है। सीएम ने सख्त निर्देश दिए कि सभी सड़कों की मरम्मत व गड्ढा मुक्त बनाने का कार्य संबंधित विभाग किसी भी स्थिति में शीघ्र पूरा कर लें। इन कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने हिदायत दी कि सड़क मरम्मत के कार्यों में किसी भी प्रकार की शिकायत नहीं मिलनी चाहिए। प्रदेश में सड़कों के हालात सुधारने के लिए सरकार लगातार पहल करने में जुटी है। गड्ढे मुक्त सड़कों के अलावा प्रदेश की राष्ट्रीय राजमार्गों पर बॉटल नेक वाले स्थानों को चिन्हित करने चौड़ा करने और मार्गों के दोनों तरफ अतिक्रमण हटाने का भी काम शुरू हो चुका है। लोक निर्माण विभाग मंत्री सतपाल महाराज ने विभागीय अधिकारियों को ऐसे स्थान चयनित करने के लिए डीपीआर तैयार करने के निर्देश दिए हैं। राष्ट्रीय राजमार्गों राज्य मार्गों और जिला मार्गों के बोटल नेक को लेकर चिह्नीकरण का काम शुरू कर दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+