Uttarakhand news: सीएम धामी पहुंचे दिल्ली, देहरादून में मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें तेज, जानिए वजह

उत्तराखंड में एक बार फिर मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें तेज हो गई है। एक माह में ​सीएम पुष्कर सिंह धामी की दो बार दिल्ली दौड़ से देहरादून से लेकर ​दिल्ली तक सियासत गरमा गई है।

उत्तराखंड में एक बार फिर मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें तेज हो गई है। एक माह में ​सीएम पुष्कर सिंह धामी की दो बार दिल्ली दौड़ से देहरादून से लेकर ​दिल्ली तक सियासत गरमा गई है। सबसे ज्यादा चिंता ऐसे मंत्रियों को सता रही है, जिनके विभाग कम करने और मंत्रिमंडल से छुट्टी होने की सोशल मीडिया में चर्चा है। हालांकि सीएम धामी ने इस बार दिल्ली दौरे को केंद्रीय नेताओं से मुलाकात और लोकसभा चुनाव को लेकर सांसदों के साथ होने वाले शीर्ष नेतृत्व के साथ सांगठनिक बैठक को वजह बताया है।

CM pushkar Dhami reached Delhi, speculation cabinet expansion cabinet reshuffle intensified Dehradun

लंबे समय से धामी मंत्रिमंडल में विस्तार की अटकलें लगाई जा रही है। लेकिन इस बार माना जा रहा है कि सीएम धामी दिल्ली में फाइनल मुहर लगाकर आएंगे। हालांकि एक गुट शुभ मुर्हूत को लेकर अभी इस मामले के लंबे खींचने की वजह मान रहा है। इस गुट का दावा है कि अधिकमास होने की वजह से सीएम धामी मंत्रिमंडल विस्तार को कुछ समय के लिए टाल सकते हैं।

भाजपा संगठन में भी मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर अंदरखाने कई तरह की चर्चाएं हैं। कुछ लोगों का मानना है कि पहले केंद्र में मोदी सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार या बदलाव तय है। इसमें उत्तराखंड के लिहाज से समीकरण बदल सकते हैं। जिसका असर धामी सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार पर भी देखने को मिल रहा है। इस वजह से हाईकमान अभी मंत्रिमंडल विस्तार पर सोच समझकर कदम बढ़ा रहा है।

लोकसभा चुनाव से प​हले भाजपा ऐसे किसी विवाद को जन्म नहीं देना चाहती जिसका असर आने वाले चुनावों में पड़े। हालांकि बीते दिनों प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम ने लाभ के पद दायित्वधारियों को बांटने और कैबिनेट को लेकर जल्द विस्तार के संकेत दिए थे। ऐसे में उम्मीद लगाई जा रही है ​कि सीएम धामी मंत्रिमंडल विस्तार को अगर कुछ समय के लिए टाल दें तब भी दायित्व बंटना तय है। जिसकी सूची दिल्ली से आते ही जारी हो सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+