चम्पावत में एसएसबी और आईटीबीपी के जवानों की ओर से आयोजित दीपावली मिलन समारोह में शामिल हुए सीएम धामी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चम्पावत में एसएसबी और आईटीबीपी के जवानों की ओर से आयोजित दीपावली मिलन समारोह में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने जवानों के साथ दीपावली मनाकर पौधारोपण किया।
मुख्यमंत्री ने इस दौरान जवानों को प्रकाश के पर्व दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि माँ भारती की रक्षा में सीमाओं पर डटे हमारे वीर जवानों के बलिदान के कारण ही हम अपने परिवारों के साथ सुरक्षित रह कर त्यौहार का आनंद ले पाते हैं। हमें अपने वीरों पर गर्व है।

दीपावली मिलन कार्यक्रम के तहत एनएचपीसी गेस्टहाउस बनबसा में भूतपूर्व सैनिकों को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने सभी पूर्व सैनिकों को दीपावली की बधाई देते हुए कहा कि एक सैनिक अपने सेना व अर्धसैन्य बल में अपनी सेवाकाल के दौरान देश की रक्षा का कार्य करता।
जब वह अपनी इस सेवा से सेवानिवृत्त हो जाता है,उसके बाद वह समाज की सेवा में जुट जाता है इसलिए कोई भी सैनिक भूतपूर्व सैनिक नहीं होता है वह हमेशा ही देश की सेवा में अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने वाला वीर सैनिक होता है।
कहा कि जब वह सरहदों पर सेना के सुरक्षा कवच के रूप में तैनात होता है,तब वह देश की सुरक्षा कर रहा होता है और जब वह सेवानिवृत्त होकर घर आता है फिर सामाजिक सेवा करने लग जाता है। मुख्यमंत्री ने भूतपूर्व सैनिकों व अन्य को सम्बोधित करते हुए कहा कि दीपावली के शुभ अवसर पर आज उन सबके बीच में आकर मैं बहुत गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं।
जिन्होंने सेना में रहकर लगातार देश की सीमाओं की रक्षा कर अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया है,जो आज भी उसी प्रकार समाज के हित के लिए कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मैं भी सेना के परिवार से हूँ। सेना के साथ ही रहकर पला बड़ा हूं वहीं के संस्कार मुझे मिले हैं। पूर्व सैनिकों के साथ जाकर उनकी सेवा करने का अवसर मुझे जो प्राप्त हुआ है मैं उसके लिए मैं अपने आप को भाग्यशाली मानता हूं।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि भारत की सेना का इतिहास एक गौरवशाली इतिहास रहा है। देश की आजादी के बाद हमारी सेना ने जीतने भी युद्ध लड़े हैं उसमें अपना अदम्य साहस हमारे वीर सैनिकों ने दिखाया है। कारगिल युद्ध में हमारे वीर सैनिकों ने अदम्य साहस दिखाकर भारतीय सेना ने पुरे विश्व को एक वीर सेना के रूप में प्रस्तुत किया है।












Click it and Unblock the Notifications