सीएम धामी की पहल, विपक्षी विधायकों की विधानसभाओं की विकास कार्यों की समीक्षा, ये दिए निर्देश
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पहल करते हुए विपक्षी विधायकों की विधानसभाओं की विकास कार्यों की समीक्षा की। विपक्षी विधायकों ने मुख्यमंत्री धामी द्वारा की जा रही पहल की सराहना की।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पहल करते हुए विपक्षी विधायकों की विधानसभाओं की विकास कार्यों की समीक्षा की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधान सभा क्षेत्र यमुनोत्री, बद्रीनाथ, प्रतापनगर, चकराता, ज्वालापुर, भगवानपुर, झबरेड़ा, पिरान कलियर, मंगलौर, लक्सर, खानपुर एवं हरिद्वार ग्रामीण की समीक्षा की।
सबको एकजुट होकर कार्य करना होगा
सीएम ने इस दौरान कहा कि विभागीय अधिकारी विधायकगणों द्वारा इंगित की जाने वाली विधानसभा क्षेत्रों की प्रमुख समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए, उनका समाधान करें। राज्य के समग्र विकास के लिए सबको एकजुट होकर कार्य करना होगा।
जल जीवन मिशन के कार्यों में तेजी लाई जाय
जिलाधिकारी भी जनपदों में समय-समय पर विधायकगणों के साथ बैठक कर उनके क्षेत्रों की समस्याओं का समाधान करें। मुख्यमंत्री धामी ने जिलाधिकारियों को निर्देश दिये कि जल जीवन मिशन के कार्यों में तेजी लाई जाय। यह सुनिश्चित किया जाए कि ग्रीष्म काल में लोगों को पेयजल की किल्लत न हो।
जिलाधिकारी अधिकारियों को क्षेत्र आवंटित करें
विकास कार्यों में तेजी लाने तथा क्षेत्रीय समस्याओं के समाधान के लिए जिलाधिकारी कार्यों की प्रगति को देखने के लिए अधिकारियों को क्षेत्र आवंटित करें एवं समय-समय पर स्वयं निरीक्षण करें। आपदा प्रबंधन की दृष्टि से तहसील स्तर पर भी आवश्यक उपकरणों एवं मानव संसाधन की पूरी व्यवस्था की जाए।
अपने क्षेत्रों की समस्याओं से अवगत कराया
बैठक में विधाकगणों द्वारा सड़कों के निर्माण एवं सुदृढ़कीरण, पेयजल के लिए हैण्डपम्पों की आवश्यकता, पर्वतीय क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को और बेहतर बनाने, बाढ़ सुरक्षा के कार्य, कूड़ा निस्तारण की समस्या, ड्रेनेज एवं सीवरेज की समस्या एवं अपने क्षेत्रों की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया।
Recommended Video

पहल की सराहना
मुख्यमंत्री ने कहा कि विधायकगणों द्वारा जो भी जन समस्याएं रखी गई हैं, उनका हर संभव समाधान किया जायेगा। बैठक के दौरान विधायकगणों ने प्रदेश के समग्र विकास के लिए मुख्यमंत्री धामी द्वारा की जा रही पहल की सराहना की। उन्होंने इस पहल को राज्य के व्यापक हित में भी बताया।












Click it and Unblock the Notifications