लेह में ट्रेनिंग के दौरान नदी पार करते हुए आर्मी के जवानों की मौत पर सीएम पुष्कर धामी ने जताया शोक
शनिवार को तड़के लेह के दौलत बेग ओल्डी इलाके में वास्तविक नियंत्रण रेखा के पास एक भारतीय सेना की नदी-पार ट्रेनिंग के दौरान टैंक के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से पांच सैनिक शहीद हो गए।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इस हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है और मारे गए सैनिकों को श्रद्धांजित अर्पित की है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कह जिसमें उन्होंने लिखा लद्दाख में T-72 टैंक के नदी पार करने के दौरान अचानक जल स्तर बढ़ने से भारतीय सेना के जवानों के शहीद होने का समाचार अत्यंत दुःखद है।
इसके साथ ही उन्होंने लिखा ईश्वर सभी दिवंगतों की आत्मा को श्री चरणों में स्थान एवं शोकाकुल परिजनों को यह असीम दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। दुःख की इस घड़ी में पूरा देश शोक संतप्त परिजनों के साथ खड़ा है। इस दुर्भाग्यपूर्ण हादसे में वीर जवानों की शहादत को शत्-शत् नमन! ॐ शांति!
बता देंइस दुर्घटना में मारे गए पांच लोगों में एक जूनियर कमीशंड अधिकारी या जेसीओ भी शामिल है। ये सैनिक 28 जून 2024 की रात, एक सैन्य प्रशिक्षण गतिविधि से निकलते समय, पूर्वी लद्दाख के सासेर ब्रांग्सा के पास श्योक नदी में अचानक जल स्तर बढ़ने के कारण सेना का एक टैंक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हालांकि, उच्च धारा और जल स्तर के कारण बचाव दल स्थान पर पहुंच गए।
आज सुबह करीब तीन बजे जवान नियमित अभ्यास पर थे। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि लेह से 148 किलोमीटर दूर मंदिर मोड़ के पास अपने टी-72 टैंक पर बोधी नदी पार करते समय पानी का स्तर अचानक बढ़ने लगा। उन्होंने बताया कि जल्द ही टैंक और सैनिक उफनती नदी में डूब गए।












Click it and Unblock the Notifications