Uttarakhand Foundation Day 2023: उत्तराखंड के 23वें स्थापना दिवस पर सीएम पुष्कर धामी ने दी बधाई
उत्तराखंड स्थापना दिवस 2023: उत्तराखंड जिसे "देव भूमि" के नाम से जाना जाता है। उत्तर प्रदेश से अलग हुई देवताओं की इस भूमि को अलग राज्य के रूप में 9 नवंबर 2000 को स्थापना हुई। हालांकि 2007 में ही राज्य का नाम उत्तरांचल से बदलकर उत्तराखंड कर दिया गया था। यूपी के उत्तर पश्विमी हिस्से के जिलों और हिमालय के पर्वत के पहाड़ों वाले क्षेत्र के एक हिस्से को मिलाकर उत्तराखंड को बनाया गया। आज 9 नवंबर 2023 को उत्तराखंड के स्थापना का 23वां स्थापना दिवस मनाया जा रहा है।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुरूकर सिंह धामी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर देव भूमि उत्तराखंड के स्थापना दिवस पर एक पोस्ट शेयर करते हुए स्थापना दिवस की बधाई दी है।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लिखा
"राज्य स्थापना दिवस की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। आज के इस शुभ अवसर पर मैं उत्तराखंड राज्य निर्माण में अपना योगदान देने वाले सभी अमर शहीदों और राज्य आन्दोलनकारियों को श्रद्धापूर्वक नमन करता हूं और सभी उत्तराखंड राज्यवासियों की सुख समृद्धि की कामना करता हूं..."उत्तराखंड में स्थापना उत्सव 3 नवंबर से ही शुरू हो चुका है। जिसका समापन आज 7 नवंबर को होगा।
'राज्य स्थापना सप्ताह' के नाम से शुरू हुआ ये उत्सव एक सप्ताल तक चलता है जिसका समापन 9 नवंबर को 'भारत भारती' उत्सव के रूप में किया जा रहा है।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने आज इस अवसर पर राज्य के शहीदों को श्रृद्धांजलि अर्पित की और राज्य के विकास की योजनाओं सहित विभिन्न अवधारणाओं पर चर्चा की।
ग्लेशियर नदी, जंगल और बर्फ से ढकी पहाड़ी से समृद्ध उत्तराखंड ना केवल प्राकृतिक सुंदररता के लिए जाना जाता है। जब कि उत्तराखंड में उत्तर के चार धाम बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमनोत्री हैं, इसलिए उत्तराखंड को देवताओं की भूमि के नाम से जाना जाता है।
#WATCH देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, "राज्य स्थापना दिवस की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। आज के इस शुभ अवसर पर मैं उत्तराखंड राज्य निर्माण में अपना योगदान देने वाले सभी अमर शहीदों और राज्य आन्दोलनकारियों को श्रद्धापूर्वक नमन करता हूं और सभी उत्तराखंड… pic.twitter.com/flT4mkkPvN
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 9, 2023












Click it and Unblock the Notifications