CM धामी ने दायित्व के टॉप 10 नामों पर लगाई मुहर, अब दूसरी लिस्ट पर टिकी निगाहें, जानिए कब हो सकती है जारी

आखिरकार लंबे इंतजार के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भाजपा के 10 वरिष्ठ नेताओं को दायित्व सौंप दिया। श्राद्ध पक्ष से पहले धामी ने लिस्ट पर मुहर लगाकर कार्यकर्ताओं को सौगात दी। हालांकि पहली लिस्ट में सिर्फ 10 नाम हैं, जबकि उम्मीद लगाई जा रही थी कि कम से कम 50 नाम पहली लिस्ट में शामिल हो सकते हैं। लेकिन पहली लिस्ट में सिर्फ टॉप 10 नामों को शामिल कर धामी ने दूसरे कार्यकर्ताओं की आस जगा दी है। अब कार्यकर्ताओं को दूसरी लिस्ट का इंतजार है। हालांकि माना जा रहा है कि फिलहाल दूसरी लिस्ट जल्दी जारी हो, इसकी संभावना कम है।

CM PUSHKAR Dhami approved top 10 names dayitwadhari now second list, know when it can be released

बुधवार देर रात शासन ने सीएम धामी के निर्देश पर 10 वरिष्ठ नेताओं को दायित्व दिए जाने का आदेश जारी कर दिया। इनमें पांच विभिन्न परिषदों व संस्थाओं में अध्यक्ष और पांच उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। कौन मंत्री व राज्य मंत्री स्तर का दायित्वधारी है, यह दर्जा बाद में तय होगा। सीएम ने पहली लिस्ट पर मुहर लगाकर दूसरे इंतजार में बैठे कार्यकर्ताओं की आस जगा दी है।

उत्तराखंड में 100 से ज्यादा निगम, बोर्ड और परिषदों के पद रिक्त है। इनमें कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी जानी है। अब तक सीएम धामी ने 10 कार्यकर्ताओं को ही कुर्सी सौंपी है। खास बात ये है कि पहली लिस्ट में 6 कुमांउ और 4 गढ़वाल से हैं। जबकि एक महिला, ए​क अल्पसंख्यक और एक एससी कोटे से इस लिस्ट में शामिल किए गए हैं।

सीएम धामी के लिए लोकसभा चुनाव से पहले दायित्वधारियों की लिस्ट जारी करने का लंबे समय से दबाव बना हुआ था। जिससे कार्यकर्ताओं में नया जोश भर सकें। दायित्वों की लिस्ट न आने से कई बार कार्यकर्ताओं में रोष भी उत्पन्न हो रहा था। हालांकि सीएम धामी अपने कार्यकर्ताओं की मुराद कब पूरी करेंगे। इस पर भी संशय बरकरार है। ऐसे में अब उम्मीद लगाई जा रही है कि नवरात्र में दूसरी लिस्ट जारी हो सकती है।

पहली​ लिस्ट में टॉप 10 नाम-

1. ज्योति प्रसाद गैरोला : उपाध्यक्ष, बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति (राज्य स्तरीय )
2. रमेश गड़िया : उपाध्यक्ष, उत्तराखंड राज्य स्तरीय जलागम परिषद
3. मधु भट्ट : उपाध्यक्ष, उत्तराखंड संस्कृत साहित्य एवं कला परिषद
4. मुफ्ती शमून कासमी : अध्यक्ष, उत्तराखंड मदरसा शिक्षा परिषद्
5. बलराज पासी : अध्यक्ष, उत्तराखंड राज्य बीज एवं जैविक उत्पाद प्रमाणीकरण संस्था
6. सुरेश भट्ट : उपाध्यक्ष, राज्य स्तरीय राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य एवं अनुश्रवण परिषद
7. अनिल डब्बू : अध्यक्ष, कृषि उत्पादन एवं विपणन बोर्ड (मंडी)
8. कैलाश पंत : अध्यक्ष, उत्तराखंड राज्य सलाहकार श्रम संविदा बोर्ड
9. शिव सिंह बिष्ट : उपाध्यक्ष, प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना राज्य स्तरीय अनुश्रवण परिषद्
10. नारायण राम टम्टा : अध्यक्ष, हरिराम टम्टा परंपरागत शिल्प उन्नयन संस्था

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+